अपर कलेक्टर श्री बोपचे ने किया आयुक्त नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा पद का प्रभार ग्रहण ==================================================== कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा जारी आदेश के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे द्वारा आज अपरान्ह में आयुक्त नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा पद का प्रभार ग्रहण कर लिया गया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 आज से मण्डल द्वारा जिले में स्थापित 161 परीक्षा केंद्रों पर प्रारम्भ हो चुकी है, जिसकी सतत मॉनीटरिंग कलेक्टर श्री मनोज पुष्प और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा की जा रही है। आज हाईस्कूल कक्षा 10वीं का हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र सम्पन्न हुआ जिसमें 28566 दर्ज विद्यार्थियों में से 27858 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 708 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे ।
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने के लिये सभी 161 परीक्षा केन्द्रों में कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है ।
राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल और उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में 26 जनवरी से नशामुक्ति अभियान और मद्यनिषेध सप्ताह संचालित किया जा रहा है जो आगामी 9 फरवरी तक चलेगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र.द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी मशीनों के एफएलसी कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं । इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में ईएलसी चौक छिंदवाड़ा स्थित जिला ईव्हीएम वेयर हाउस में ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी मशीनों का एफएलसी कार्य किया जा रहा है जो कार्य समाप्ति तक चलेगा ।
