मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश का उत्तम मोबाइल वन के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में खेतों में गोबर खाद की कमी और हाइब्रिड किस्में की फसल के कारण जिले में साल दर साल यूरिया की सही अन्य रासायनिक उर्वरक की खपत बढ़ रही है। इसी साल 1 अप्रैल से अब तक 69 हजार 185 टन यूरिया जिले में आवंटित हो चुका है। इसके बाद भी जिले में यूरिया की किल्लत बनी हुई है। शासकीय आंकड़ों के अनुसार बीते 30 सितंबर तक 68 हजार 805 टन यूरिया की खपत हुई थी। परंतु अभी किल्लत बनी हुई हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला कलेक्टर से स्वरूप कुमार सुमन ने आदेश जारी करते हुए स्वतंत्रता दिवस के दिन धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, जुलूस निकालना प्रतिबंधित रखा गया है। जिले में धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए जिला कलेक्टर ने उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में आउट ऑफ स्कूल यानी ऐसे बच्चे जो स्कूल नहीं जा रहे हैं। उनका सर्वे किया जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से 17 हजार 767 विद्यार्थी की सूची जिला शिक्षा केंद्र को सौंपी गई है। जो शाला त्यागी है, और स्कूल नहीं जाते हैं। जिले में कितनी बड़ी संख्या सामने आने के बाद अब शिक्षक इन बच्चों की तलाश कर रहे हैं। और पात्र का स्कूलों में एडमिशन कराया जा रहा है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में ट्रांसपोर्ट में महंगाई बढ़ाने के कारण हमालो को डाला देने से इनकार कर दिया है। जिस पर पिछले 1 महीने से व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट के बीच विवादित स्थिति बनी हुई है। इस मामले में एसडीएम के कहने पर गुरुवार को दो पक्षों के बीच 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा निकली है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि तामिया के मर्डर थाना में शादी समारोह में हुई घटना की आड़ में कतिपय लोग राष्ट्रीय पर्व के दिन 15 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने समाज में भ्रम फैला रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज आंदोलन का बहिष्कार करता है संगठन से जुड़े नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप दिया है। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के नेपाल सिंह उइके ने कहा कि गुरुवार को लघु वेतन कर्मचारी संघ सभागार में सर्व आदिवासी संगठन की बैठक हुई। जिसमें की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि कुछ आदिवासी व्यक्ति द्वारा पूरे समाज को राष्ट्रीय पर्व के दिन जेल भरो आंदोलन करने के लिए भ्रमित किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश का उत्तम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि गुरुवार को शांति समिति की बैठक में जिला कलेक्टर श्री आलोक कुमार सुमन के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम आयोजित सभा संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से भुजरिया और मुहर्रम का पर्व कोरोना लाइन के मुताबिक के अनुसार और भुजलिया व ताजिया का विसर्जन सांकेतिक रूप से करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । कि राज्य शासन से प्राप्त कोरोनागाइडला इन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिन्हें में भुजरिया पर्व, मुहर्रम पर्व, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं अन्य त्योहार परंपरागत रूप से शांति और सदभावना पूर्वक मनाया जाए।

आजादी के अमृत महोत्सव पर होगी फ्रिडम रन 18 सितम्बर को रामाकोना - आजादी के 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर जिले के ऐतिहासिक जंगल सत्याग्रह स्थल के लिए ग्राम पंचायत खुटाबा से फ्रीडम रन का आयोजन नेहरु युवा केंद्र संगठन छिंदवाड़ा द्वारा 18 सितम्बर को आयोजित किया गया है । उक्ताशय की जानकारी देते हुए नेहरु युवा केंद्र छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक के के उरमलिया ने बताया की इस फ्रिडम रन में जिले के 75 ग्रामों से 75 युवा भाग लेंगे साथ ही 21अगस्त 1930 को छिंदवाड़ा जिले के सौसर विकासखंड के ग्राम पंचायत खुटाबां के आश्रित ग्राम नौथल के समिप लाखनवाडी में संपन्न जंगल सत्याग्रह में भाग लेने वाले घोषित अघोषित जंगल सत्याग्रहीयो के उत्तराधिकारी भी मुख्य रुप से शामिल होंगे । श्री उरमलिया जी ने आगे बताया की कार्यक्रम की सफलतार्थ नेहरु युवा केंद्र से संबद्धता प्राप्त युवा एवं महिला मंडलों के अलावा समविचारी स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी भी इस फ्रीडम रन में सहभागी होगी । जंगल सत्याग्रह स्थल पर सहभागी युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में जिले का योगदान पर जानकारी प्रदाय की जायेगी । कार्यक्रम हेतू नेहरु युवा केंद्र छिंदवाड़ा के सौसर विकास खंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अक्षय पातुरकर पुर्व राष्ट्रिय सेवा कर्मी श्रीकृष्णा धुंडे एवं गणेश आंबाडारे को जिम्मेदार दी गयी है

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकास ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कल सुबह 9:30 बजे के करीबन नागपुर -छिंदवाड़ा इतवारी रेलवे के द्वारा ट्रेन चलाई जाती हैं वहीं शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उनके पैनल फेल हो गए और 9:30 पर पैनल फेल होने के कारण रेलवे कर्मचारी इसके सुधारने हेतु व्यवस्था बनाई गई परंतु 1 किलोमीटर दूर एक वृद्ध महिला अपनी आत्महत्या करने के इरादे से पटरी पर ही लेटी हुई मिली और ऐसी परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें वहां से उठाकर वृद्ध आश्रम बोरगांव में ले जाया जो कि आज उनके परिजनों से मुलाकात हुई और परिजनों ने उन्हें ले गया जैसे कि कहा जा सकता है कि "जाको राखे साइयां ,मार सके ना कोई "ऐ कहावत सटीक बैठ रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड शहर के प्रसिद्ध जामसावली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष देवरावजी पातुरकर के देहांत पर जिले के सांसद नकुल नाथ उनके निवास स्थान पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से मिले एवं उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात उनके परिजनों से भेंट की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले के सांसद श्री नकुल नाथ ने जाम सावली मंदिर में किए कार्य को जनता कभी भूले कि नहीं और उनके परिजनों में उनके बेटे रमेश पातुरकर और किशोर पातुरकर से भेट की ।

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि इन दिनों जेसीओ कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर है, और जिले के सांसद इन दिनों जिले में भंमड पर है ,और इसको लेकर जेसीओ कंपनी के 300 कर्मचारियों ने सांसद नकुल नाथ से भेंट कर अपनी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधक द्वारा उन पर हो रहे शोषण की जानकारी दी। साथ ही उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया ।सांसद नकुल नाथ ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे प्रशासन और श्रम विभाग को इस ओर ध्यान देकर समाधान करने का आश्वासन दिया। क्लिक कर आडियो सुन सकते हैं।