मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश का उत्तम मोबाइल वन के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में खेतों में गोबर खाद की कमी और हाइब्रिड किस्में की फसल के कारण जिले में साल दर साल यूरिया की सही अन्य रासायनिक उर्वरक की खपत बढ़ रही है। इसी साल 1 अप्रैल से अब तक 69 हजार 185 टन यूरिया जिले में आवंटित हो चुका है। इसके बाद भी जिले में यूरिया की किल्लत बनी हुई है। शासकीय आंकड़ों के अनुसार बीते 30 सितंबर तक 68 हजार 805 टन यूरिया की खपत हुई थी। परंतु अभी किल्लत बनी हुई हैं।