जिले में भी नदियों में तथा घरों में लोग कर रहे है कृत्य

पुलिस का ख़ौफ़ भी अपराधियो में समाप्त हो गया है। जिले में बढ़ रहे है अपराध

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ 300 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच रामाकोना- ग्राम के नथमल माहेश्वरी मंगल भवन में माननीय पंतप्रधान नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा पिपलानारायणवार मंडल द्वारा ग्राम रामाकोना में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ। इस शिविर मे मुख्य अतिथि पुर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, श्रीमती करुणा राम कृष्णा वाकोड़े जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती सुमन दिनकर पातुरकर जनपद सदस्य की उपस्थिति मे सरस्वती माता और पंडित दीनदयाल की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गई वही मंचासीन उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया और स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई जिसमें रामाकोना क्षेत्र से जुड़े आसपास के ग्रामीणों ने भी इस शिविर में अपना उपचार कर दवाइयां ली इस शिविर के प्रभारी ग्राम पंचायत रामाकोना के उपसरपंच मुन्ना भाई अब्दुल कलाम एवं भाजपा पिपलानारायणवार मंडल के पदाधिकारी की उपस्थिति मे सम्पन हुआ । श्री कृष्णा हृदयालय एंड क्रिटिकल केयर सेंटर नागपुर के डॉक्टर ललित खंडवानी ,डॉ रविराज परदेसी, डॉ प्रफुल्ल भोयर ,श्रीमती विजया पांडे आदि ने इस शिविर मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस शिविर में निशुल्क दवाई राजेश बाविस्टाले-दुर्गा मेडिकल एवं श्याम ठाकरे -साईं मेडिकल द्वारा दी गई। वही इस कार्यक्रम मे उपस्थित- डॉक्टर शैलेंद्र पालीवाल मंडल अध्यक्ष, दिनेश गुड़धे  मंडल महामंत्री ,संजय बागड़े,दिलीप जोंजाळ,मानोज कलम्बे,ड़ॉ गुलाब राव पांडे ,शिवाजी ठोसरे,गगन गोहेल,प्रकाश वाघमारे,श्रीमती निर्मला बोकड़े,मोरेश्वर मर्स्कोले ,राजेन्द्र भक्ते,किरण धुर्वे सरपंच,भाऊराव चौधरी ,चिंतामण गाड्वे,विनोद जैस्वाल, रवि निर्गुड़े ,विजय सिह ठाकुर,उमराव वाहने,मनोज दुर्गे, अत्ताउल्लाह खान,रविन्द्र चौधरी सर, सोहेल अंसारी, राजू चौधरी आदि अनेक कार्यकर्ताओं उपस्थित रही कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी डॉक्टरों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

डायबिटीज के लिए लाभदायक

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश का उत्तम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि पिछले माह पिछले 5 माह से बंद जनसुनवाई मंगलवार को शुरू हुई। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। सुबह 11 बजे से शुरू हुई। जनसुनवाई में 1 बजे तक 108 आवेदन अधिकारियों के पास आए। जिस पर सुनवाई करते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने जिला अधिकारियों को तुरंत ही इन प्रकरणों पर सुनवाई का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं ।साथ ही जनसुनवाई में अमरवाड़ा विकास खंड के ग्राम एशियाई महिलाओं ने कहा कि गांव में अवैध शराब का कारोबार इन दिनों बड़ा ही फल-फूल रहा है,और इसके कारण लोगों के घर टूट रहे हैं। पुरुष लोग घर से वस्तु को बेचकर शराब पी रहे हैं ।कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत की जा चुकी है परंतु अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में मंगलवार को अनेक स्थानों पर रिमझिम तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई है। जिसके चलते तापमान में दो से 3 डिग्री तक गिरावट भी आई है। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को फिर से येलो अलर्ट जारी किया है। तीन सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से 24 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है । वहीं आकाशीय बिजली गिरने की अदेशा जताई गयी है।

Transcript Unavailable.