विकास का ढिंढोरा पिटने वालों का मुंह चिढ़ा रहा हैं गहरा नाला पुलिया कछुआ गति से हो रहा निर्माण आमजनों के लिए मुसिबत बना। ---------------------------------------------------------------------- राष्ट्रीय राजमार्ग 547 पर सौंसर विकासखंड के ग्राम रामाकोना के निकट गहरानाला पुलिया के निर्माण को लेकर सत्ताधारी दल एवं निर्माण एजेंसी पर उंगलियां उठ रही है । ज्ञात हो कि सन 2015 में 13 अगस्त को गहरा नाला पुलिया की एप्रोच सड़क बह गयी थी और सन 2016 में 22 अप्रैल की दोपहर 12.43 बजे नवनिर्मित पुलिया बैठ गया था । इस घटना के एक साल बाद पुलिया निर्माण कार्य शुरू हुआ उस दिन से अबतक कछुआ गति हो रहे निर्माण के कारण जहां यह पुलिया विकास का ढिंढोरा पिटने वालो का मुह चिढ़ा रहा है। गहरानाला पुलिया निर्माण अब मुसिबत बना गया है। हर साल बारिश के चार माह बाढ़ के कारण नाले पर जाम लगता है शेष आठ माह वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बनी सड़क की धुल उड़ने से लोग परेशान होते हैं। विगत वर्ष जनपद सदस्य सुमन पातुरकर ने ज्ञापन देकर अनशन की चेतावनी दी वहीं ग्राम पंचायत रामाकोना के सरपंच किरण कुमार धुर्वे, उपसरपंच अब्दुल कलाम अंसारी सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर वरिष्ठ पत्रकार भावराव चौधरी, उमराव वाहने , पप्पु ठाकुर ललित मलिक सहित ग्रामीणों ने जिला स्तर पर पहुंच कर एन एच के महाप्रबंधक के कार्यकाल में धरना दिया । तब लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त किया था । इस के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बनी सड़क का डामरीकरण हुआ था। लेकिन वर्तमान में स्थित जस की तस बनी हुई है ।
लोग फर्जी तरीके से लोगो को छल रहे है।
दूसरे डोज़ की डेट से पहले का है सम्बंधित व्यक्ति का है मृत्यु प्रमाणपत्र
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
*आदर्श ग्राम परिकल्पना को जमीनी शक्ल देने के लिए सेक्टर बैठक संपन्न* जामई :- म प्र जन अभियान परिषद जामई द्वारा कोल्यिहा सेक्टर की सेक्टर बैठक ग्राम पंचायत खापास्वामी के ग्राम भुताहा में आयोजन किया गया।आज के परिवेश में आदर्श ग्राम की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर आकार देने हेतु म प्र जन अभियान परिषद जामई की सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुर्व में गठित 10 प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी एवं वालेंटियर तथा छात्रों की सहभागिता रही। जिसमें विकासखंड समन्वयक स़ंजय बामने के द्वारा म प्र जन अभियान परिषद द्वारा नए स्वरूप में पुनः योजनाओं को लागू करने पर चर्चा करते हुए आदर्श ग्राम की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर आकार देने हेतु किसी एक विषय पर 100% कार्य करने को कहा गया। तथा आदर्श ग्राम बनाने के लिए सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जल संरक्षण, जैविक कृषि, स्वच्छता, कोविड 19 टीकाकरण के लिए अपने अपने ग्रामो में जागरूकता पैदा करने के लिए लोगों को समझाने के साथ साथ उनमें जुनून पैदा करने की जरूरत है।सीएमसीएलडीपी कोर्स के विषय पर चर्चा की गई। रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष श्री मुरारीलाल यदुवंशी के द्वारा उपस्थित सदस्यों को सामाजिक अंकेक्षण पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। रोजगार सहायक श्री कैलाश यदुवंशी द्वारा १४-१५वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों पर जानकारी दी। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने छात्रों को उपाधियों का वितरण करते हुए सेवा कार्य अंतर्गत ६ जुलाई को स्थापित स्मृति उपवन में ५ सजावटी छायादार पौराणिक पौधे रोपित कर संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई। उक्त बैठक में कृष्णा यदुवंशी, सविता इवनाती, कृष्णकांत चौरासे, दुर्गेश उईके, सुरेंद्र इवनाती, विशाल अग्रतम, राजेन्द्र झरबडे,भावना विश्वकर्मा,आरती उईके, श्रृद्धा विश्वकर्मा,ममता पासवान, किरण आठनेरे, आदि प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
