*आदर्श ग्राम परिकल्पना को जमीनी शक्ल देने के लिए सेक्टर बैठक संपन्न* जामई :- म प्र जन अभियान परिषद जामई द्वारा कोल्यिहा सेक्टर की सेक्टर बैठक ग्राम पंचायत खापास्वामी के ग्राम भुताहा में आयोजन किया गया।आज के परिवेश में आदर्श ग्राम की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर आकार देने हेतु म प्र जन अभियान परिषद जामई की सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुर्व में गठित 10 प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी एवं वालेंटियर तथा छात्रों की सहभागिता रही। जिसमें विकासखंड समन्वयक स़ंजय बामने के द्वारा म प्र जन अभियान परिषद द्वारा नए स्वरूप में पुनः योजनाओं को लागू करने पर चर्चा करते हुए आदर्श ग्राम की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर आकार देने हेतु किसी एक विषय पर 100% कार्य करने को कहा गया। तथा आदर्श ग्राम बनाने के लिए सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जल संरक्षण, जैविक कृषि, स्वच्छता, कोविड 19 टीकाकरण के लिए अपने अपने ग्रामो में जागरूकता पैदा करने के लिए लोगों को समझाने के साथ साथ उनमें जुनून पैदा करने की जरूरत है।सीएमसीएलडीपी कोर्स के विषय पर चर्चा की गई। रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष श्री मुरारीलाल यदुवंशी के द्वारा उपस्थित सदस्यों को सामाजिक अंकेक्षण पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। रोजगार सहायक श्री कैलाश यदुवंशी द्वारा १४-१५वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों पर जानकारी दी। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने छात्रों को उपाधियों का वितरण करते हुए सेवा कार्य अंतर्गत ६ जुलाई को स्थापित स्मृति उपवन में ५ सजावटी छायादार पौराणिक पौधे रोपित कर संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई। उक्त बैठक में कृष्णा यदुवंशी, सविता इवनाती, कृष्णकांत चौरासे, दुर्गेश उईके, सुरेंद्र इवनाती, विशाल अग्रतम, राजेन्द्र झरबडे,भावना विश्वकर्मा,आरती उईके, श्रृद्धा विश्वकर्मा,ममता पासवान, किरण आठनेरे, आदि प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।