Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,आधार अपडेट नहीं होने की वजह से गरीबों को मुफ्त राशन पानी में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। 2 माह का एडवांस राशन दुकानों में पहुंच चुका है। हितग्राही भी रोजाना भीड़ में दुकानों तक पहुंच रहे हैं। लेकिन आधार अपडेट नहीं होने से सैकड़ों हितग्राहियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। साथ ही आधार अपडेट के साथ-साथ आधार कार्ड की साइड भी सर्वर की समस्या के चलते हितग्राही को वापस लौटना पड़ रहा है। वही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बीच राशन दुकानों में हितग्राहियों की भीड़ किसी खतरे से कम नहीं आकी जा सकती। क्लिक कर आडियो सुन सकते है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले सेयोगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इंदौर और भोपाल जैसे प्रदेश के महानगरों में कोरोना का स्पॉट केंद्र बना हुआ है। इसी बीच पश्चिम रेलवे ने शनिवार को समय सारणी सारणी जारी करते हुए, छिंदवाड़ा, इंदौर पंचव्हेली पैसेंजर ट्रेनें शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। 16 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। वहीं शनिवार को सिम्स लैब से जारी रिपोर्ट में 14 नएकोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है ।घातक और गंभीर बात यह है, कि अब जिले में संक्रमण 10 और 12 साल के बच्चे भी शामिल हो गए हैं। तामिया की एक आशा कार्यकर्ता भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। नए संक्रमित मिलने के बाद आप जिले में 29 एक्टिव केस हो चुके हैं। छिंदवाड़ा एसडीम अतुल सिंह ने कहा कि शनिवार को आरटीफीसीआर लैब से प्राप्त रिपोर्ट में 14 नए पुराने पुष्टि की गई है। इसमें से एक 10 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई बच्चे की कोई कान्ट्रेक हिस्ट्री नहीं है। वही दूसरा 12 वर्षीय बच्चे के परिवार का एक सदस्य 2 दिन पूर्व पॉजिटिव आया था। और अब 12 वर्षीय बच्चा भी कोरोना संक्रमित हुआ है । क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।

ऑक्सीजन लेबल बढ़ाता है फेफड़ो को मजबूत करता है

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शनिवार सुबह से ही जिले भर में बादलों की आवाजाही तेज हो गई थी। दोपहर के बाद जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान जोरदार बारिश के साथ ही ओलावृष्ठी होने से खेतों की खड़ी फसलें चना और गेहूं की फसल को जबरदस्त नुकसान हुआ है । मौसम विभाग ने जिले में और आॅरेज अलर्ट जारी करते हुए, कहीं-कहीं भारी ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले ही भू-जल स्तर में गिरावट होने लगी है। 4 ब्लॉकों में पानी अभी से 43 मीटर तक नीचे पहुंच चुका है। जनवरी माह में गिरते भू-जल स्तर से गर्मी का जल संकट का अंदाजा लगाया जा सकता है। भविष्य को देखते हुए जिले में जल स्त्रोतों के रिचार्ज पर काम नहीं किया गया तो परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं। वहीं जिले में औसतन से कम बारिश दर्ज हुई है। पीएचई विभाग ने जिले के 11 ब्लॉक को के भू-जल स्तर का आकलन किया हैं। जिसमें 4 ब्लाको की हालत ज्यादा गंभीर नजर आ रही हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेशगौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, कोरोना की तीसरी लहर ने जिले में दस्तक दे दी है। और रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं ।शहर में लोग अभी भी माक्स और सोशल डिस्टेंसिंग का उपयोग करने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन पांढुर्णा ब्लॉक में स्थित गांव के ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए अभी भी गांव के सीमावर्ती क्षेत्रों की सीमाएं सील कर दी हैं। और गांव के स्वयं युवा वहां पर पहरेदारी कर रहे हैं। और आने जाने वाले व्यक्तियों को भी कोरोना से बचाव की समझाइश दी जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।