मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेशगौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, कोरोना की तीसरी लहर ने जिले में दस्तक दे दी है। और रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं ।शहर में लोग अभी भी माक्स और सोशल डिस्टेंसिंग का उपयोग करने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन पांढुर्णा ब्लॉक में स्थित गांव के ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए अभी भी गांव के सीमावर्ती क्षेत्रों की सीमाएं सील कर दी हैं। और गांव के स्वयं युवा वहां पर पहरेदारी कर रहे हैं। और आने जाने वाले व्यक्तियों को भी कोरोना से बचाव की समझाइश दी जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
