भगवान लक्ष्मी नारायण की होती है पूजन
हल्दी वाले दूध का सेवन है अत्यन्त लाभदायक
छिंदवाड़ा __ स्वामी विवेकानंद जी की 158वी जयंती को युवा दिवस के रूप में मानते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का आयोजन आई पी एस कॉलेज में किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान जी ,कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षा विद एस ए ब्राउन ,पी जी कॉलेज के प्राध्यापक डा. राजेंद्र मिश्रा ,क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जिला अधिकारी राम सहाय प्रजापति,नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक के के उर्मरिया ,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल,आई पी एस कॉलेज के डायरेक्टर जैमिनी खानवे,समाजसेवी विनोद तिवारी,ब्लाक कोडिनेटर छिंदवाड़ा अखिलेश जैन ,सतपुड़ा विधि महाविद्यालय के एन एस एस अधिकारी मोहन सोनी सहित समस्त ब्लाक के समन्वयको जन अभियान परिषद से जुड़ी समितियां, मेंटर्स ,बी एस डब्ल्यू के स्टूडेंट ,समाजसेवी संस्था ओ के प्रतिनिधि गण, आई पी एस कॉलेज की रासेयो इकाई के स्वयं सेवक उपस्थित थे ।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया ।समस्त अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला ,एवम समस्त युवाओं से विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलने का आवाह्न किया। वन्दे मातरम एवम देश भक्ति गीत से सभी में देश भक्ति का जज्बा युवाओं ने भरा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल ने युवा दिवस पर अपने विचार रखते हुए स्वामी विवेक नंद जी के जीवन से जुड़े अनेकों संस्मरण सुनाए एव कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की ।कार्यक्रम में सभी ब्लाक सम्नव्यको एवम समाजसेवियों को उनके कोरोना काल में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सभी को स्वच्छता की जानकारी दी गई ।कार्यक्रम का संचालन विनोद तिवारी ने किया आभार अखिलेश जैन ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने समस्त विकाश खंड के समन्वयक में अखिलेश जैन, भवानी कुमरे,राजू मांडवे ,ललिता धुर्वे ,संजय कुमार , दीपक गेड़ाम ,दिलीप आठनेरे ,बंदना राकेशिया ,श्वेता मिश्रा , आशीष नेमा ,संजीव भावारकर एन एस एस अधिकारी रितेश मालवी,हरीश बेलवंशी ,लता नागले मनीष तिवारी चंद्रकांत विश्वकर्मा,महेश बंदेवार,राजेश तिवारी,महेश किंथ,अशोक मिश्रा ,ने सक्रिय योगदान दिया कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंड के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधीवादी विचारक डाॅ. अनुप सिंह से मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एव राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी जी के विचारों को युवा अपने जीवन में किस तरह उतारे और उनके जीवन में क्या कठिनाई आ रही है। इस विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर तर्कशील संस्थान के सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार पीकेएस गुर्वे जी के साथ विशेष बातचीत
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाने के संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कुमार को बैठक संपन्न हुई । बैठक में जिला कलेक्टर श्री सुमन ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा ।इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है.शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कोरोनावायरस ते हुए गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के चलते नमी आने से जिले के कई क्षेत्रों में बौछारें पड़ने का क्रम जारी है। मंगलवार की शाम ही जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में 20 से 30 मिनट तक बारिश दर्ज की गई। बादलों का डेरा रहने और सर्द हवाओं की मौजूदगी के चलते ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से वेदर सिस्टम सिस्टम कमजोर पड़ने लगा है ।इसके चलते आगामी 1 सप्ताह तक न्यूनतम तापमान कम रहने एवं वातावरण में रहने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को जिले में 19 नएकोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसमें से मत्स्य विभाग का एक अधिकारी भी छिंदवाड़ा में संक्रमित पाया गया है। सबसे ज्यादा संक्रमण छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर में मरीजों की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि कुल एक्टिव 71 मामले से महज 3 मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष मरीजों को सामान्य लक्षण होने पर उन्हें होम आइसोलेट में रखा गया है। साथ ही दिन में दो बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों से फीडबैक लिया जा रहा है। और डॉक्टरों की सलाह भी दी जा रही हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
ललितपुर से फैजान मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि सरकारी योजना के तहत क्या दिव्यांगों को भी पेंशन मिल सकती है ?
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से सम्बंधित लोग होंगे उपस्थित। मास्क की अनिवार्यता और सावधानी के साथ मनाया जाएगा स्वामी विवेकानन्द जी की 158 वी जयन्ती।
