अमरवाड़ा में श्री राम मंदिर मानस भवन में पतंजलि योग समिति द्वारा होगा सूर्यनमस्कार

उप जेल अमरवाड़ा में आयोजित #सदगुरु #ओशो #ध्यान #शिविर #तृतीय #दिवस *आज दिनांक 11 जनवरी 2022 मंगलवार को उप जेल अमरवाड़ा में सदगुरु ओशो ध्यान शिविर का आयोजन रखा गया l समस्त कैदियों और जेल प्रहरी स्टाफ को ध्यान ऊर्जा के महत्व के संबंध में समझाया गया l सभी कैदी साथियों को योग, हास्य आसन और सदगुरु ओशो द्वारा दिए गए #सक्रिय #ध्यान प्रयोग कराए गए l सभी कैदियों को आज्ञा चक्र पर ऊर्जा को लाकर संकल्प दिलाया गया कि वे भविष्य में कभी भी किसी आपराधिक गतिविधि का हिस्सा नहीं बनेंगे और सभी कैदी जेल से निकलकर अच्छे वातावरण का निर्माण करेंगे l कार्यक्रम में #श्री #राजेंद्र #नेमा #एडवोकेट, #श्री #सतीश #राजपूत #श्री #विनोद #यादव #श्री #संदीप #सोनी ने उप जेल अमरवाड़ा के सभी बंधुओं को ओशो ध्यान विधि का प्रयोग करवाया l यह आयोजन आगामी 2 दिनों तक निरंतर चलेगा l 2022 में प्रारंभ हुई यह श्रंखला पूरे वर्ष चलती रहेगी सभी ध्यानी मित्रों से अनुरोध है कि अपने परिचित/ मित्रों /रिश्तेदारों और कार्यक्षेत्र में ध्यान शिविरों का आयोजन करें l ओशो मित्र मंडल अमरवाड़ा पूरी उर्जा से अपना सहयोग प्रदान करेगा*

जेल स्टॉफ और बन्दियों को सिखाया जा रहा ध्यान, योग, प्राणायाम

शाला और पालको में सामंजस्य स्थापित करने हेतु पहल

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा की बैठक में जिला कलेक्टर ने फसल क्षतिपूर्ति और टीकाकरण को लेकर बैठक की है। जिसमें जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई बच्चों के टीकाकरण की जानकारी लेते हुए पाया कि जिले में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की अनुमानित संख्या लगभग 1 लाख 40 हजार है। जिसमें से अभी तक लगभग 92 हजार बच्चों को ही पहला डोज लगा है। इन सभी का डाटा एकत्रित कर के साथ ही 15 जनवरी तक सभी बच्चों को टीका लगवाने के लिए निर्देशित किया गया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शनिवार की शाम से जिले में मौसम पूरी तरीके से बदल गया है ।सोमवार को दिनभर बादलों का डेरा वही सर्द हवाओं में दिन का पारा भी 19.2 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी जिले में बादलों की मौजूदगी के साथ ही कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश एवं शीतल दिन रहने की संभावना जताई है ।पश्चिमी विक्षोभ का असर 14 जनवरी तक जिले में देखने को मिल सकता है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ सोमवार को आरटीफीसीआर लैब से जारी रिपोर्ट में 10 नए कोरोना संक्रमितो की पुष्टि की है। हालांकि राहत की बात यह है कि 2 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है । जिले में अभी 52 एक्टिव केस है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाना शुरु हो चुका है।कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान वंरियट और तीसरी लहर में दस्तक दे दी हैं। कोरोना के पेशेंट दुगनी रफ़्तार से बढ़ रहे हैं। कोरोना के से बचाव के लिए सीनियर सिटीजन और हेल्थ फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाए जा रहे हैं। वहीं सोमवार को पहले दिन 2 हजार 400 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगाए हैं। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.