छिंदवाड़ा __ स्वामी विवेकानंद जी की 158वी जयंती को युवा दिवस के रूप में मानते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का आयोजन आई पी एस कॉलेज में किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान जी ,कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षा विद एस ए ब्राउन ,पी जी कॉलेज के प्राध्यापक डा. राजेंद्र मिश्रा ,क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जिला अधिकारी राम सहाय प्रजापति,नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक के के उर्मरिया ,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल,आई पी एस कॉलेज के डायरेक्टर जैमिनी खानवे,समाजसेवी विनोद तिवारी,ब्लाक कोडिनेटर छिंदवाड़ा अखिलेश जैन ,सतपुड़ा विधि महाविद्यालय के एन एस एस अधिकारी मोहन सोनी सहित समस्त ब्लाक के समन्वयको जन अभियान परिषद से जुड़ी समितियां, मेंटर्स ,बी एस डब्ल्यू के स्टूडेंट ,समाजसेवी संस्था ओ के प्रतिनिधि गण, आई पी एस कॉलेज की रासेयो इकाई के स्वयं सेवक उपस्थित थे ।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया ।समस्त अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला ,एवम समस्त युवाओं से विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलने का आवाह्न किया। वन्दे मातरम एवम देश भक्ति गीत से सभी में देश भक्ति का जज्बा युवाओं ने भरा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल ने युवा दिवस पर अपने विचार रखते हुए स्वामी विवेक नंद जी के जीवन से जुड़े अनेकों संस्मरण सुनाए एव कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की ।कार्यक्रम में सभी ब्लाक सम्नव्यको एवम समाजसेवियों को उनके कोरोना काल में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सभी को स्वच्छता की जानकारी दी गई ।कार्यक्रम का संचालन विनोद तिवारी ने किया आभार अखिलेश जैन ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने समस्त विकाश खंड के समन्वयक में अखिलेश जैन, भवानी कुमरे,राजू मांडवे ,ललिता धुर्वे ,संजय कुमार , दीपक गेड़ाम ,दिलीप आठनेरे ,बंदना राकेशिया ,श्वेता मिश्रा , आशीष नेमा ,संजीव भावारकर एन एस एस अधिकारी रितेश मालवी,हरीश बेलवंशी ,लता नागले मनीष तिवारी चंद्रकांत विश्वकर्मा,महेश बंदेवार,राजेश तिवारी,महेश किंथ,अशोक मिश्रा ,ने सक्रिय योगदान दिया कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंड के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
