वन्यजीवो के साथ हो रहा व्यक्तिगत स्वार्थ के खेल

रोज़ प्राणायाम करने से इम्युनिटी सिस्टम होगा मज़बूत

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में ठंड का सितम जारी है। हालांकि बीते 3 दिनों में दिन के तापमान में लगातार उछाल बना हुआ है। लेकिन सर्द हवाओं की मौजूदगी भी जिसके चलते शाम होते ही ठंड दिखे हो रही है। जिले में रविवार को रात का न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है ।वही मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों में मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं रात के तापमान में भी हल्का उछाल आने की संभावना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के सांसद नकुल नाथ अपने चार दिवसीय प्रवास पर 18 जनवरी को दोपहर 1 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 19 जनवरी को जिले में आ रहे हैं। दोनों नेता 21 जनवरी तक जिले में ही रहेंगे ।इसी दौरान दोनों अपने निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कमलनाथ 19 जनवरी को सुबह 11बजे हेलीकॉप्टर से सीधे तामिया के ग्राम भ्रमण पहुंचेंगे। इसके बाद कार से वे अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए कॉलेज परीक्षाओं के ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड को लेकर संसय अब भी बना हुआ है। विश्वविद्यालय ने पेन पेपर मोड़ के लिहाज से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चार जिलों के लीड कॉलेज प्राचार्य से परीक्षा केंद्र व अन्य तैयारियों का फीडबैक भी मांगा है। कोरोना संक्रमण की पहली लहर में कॉलेज विद्यार्थी को जनरल प्रमोशन मिला था। दूसरी लहर में ओपन बुक पैटर्न पर परीक्षा आयोजित कराई गई थी। तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद वार्षिक पैटर्न के पाठ्यक्रम की परीक्षाएं भी आयोजित होना है। उच्च शिक्षा विभाग ने पेपर मोड पर परीक्षाओं का आयोजन की मंशा जताई है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे है कि, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। वहीं सोमवार को कुल 47 नए कोरा संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसमें से मेडिकल कॉलेज के 14 विद्यार्थी भी पॉजिटिव आए हैं । वहीं बीते 3 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित के मरिज मिल रहे हैं। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज को कंटेंटमेंट एरिया के साथ हॉट-स्पॉट बन गया है। वहीं दूसरी तरफ शहर में भी मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले से कोरोना संक्रमण के बाद पिछले डेढ़ साल से बंद हुई है। पेंचवेली फास्ट पैसेंजर रविवार रात को पंचवेली एक्सप्रेस बनकर इंदौर के लिए रवाना हुई। डेढ़ साल बाद चली इस टेन में कई बदलाव हुए हैं। ट्रेन की रफ्तार भले ही नहीं बढ़ी लेकिन इसके टशन में कमी कर दी गई है। छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से आमला रेलवे स्टेशन के बीच आने वाले छोटे स्टेशनों को अब नहीं लिया जाएगा । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में बिना नापतोल के गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं ।उपभोक्ताओं की मांग होने पर भी गैस एजेंसी एजेंट टोल मटोल जवाब और नापतोल का कांटा नहीं होने का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं को ठग रहे। विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते ग्राहक ठगे जा रहे हैं। दरअसल शहर क्षेत्र में गैस सिलेंडर कम दिनों तक चलने की शिकायत पर आम लोग परेशान हैं। मांगे होते जा रहे दामों के बाद आप लोगों द्वारा एजेंसी एजेंट को नापतोल के लिए कहा जाना है, परंतु इसे ना तोलमोल जवाब दिए जा रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, घने बादलों व रिमझिम बारिश ने शुक्रवार के दिन जिले में ऐसे घेरा की सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। शुक्रवार को अधिकतम पारा 3 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया इसी दौरान अधिकतम पारा 18. 5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि विगत 9 जनवरी को पारा 19 डिग्री तक नीचे आ गया था। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। वहीं शनिवार को सिम्स लैब से जारी रिपोर्ट में 35 नए कोरोना संक्रमितो की पुष्टि हुई है। वही राहत की बात यह है कि शनिवार को 15 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वास्थ्य भी हुए हैं। जिले में अभी नय संक्रमित हो को मिलाकर 141 एक्टिव केस हो गए हैं। क्लिक कर आडियो सुन सकते हैं।