मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या तेजी से घट रही है। वही गुरुवार को सिम्स लैब से जारी रिपोर्ट में 26 नए कोरोना संक्रमित में की पुष्टि हुई है। वहीं 42 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी कोरोना संक्रमित मिलाकर अब जिले में 206 एक्टिव केस रह गए हैं। क्लिक ऑडियो सुन सकते है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली हैं। बुधवार रात से जिले में बादलों की आवाजाही तेज होने के साथ ही रात के तापमान में उछाल आया है। वह सर्द हवाओं ने अधिकतम पारा 3 डिग्री तक नीचे गिर गया है ।वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जहां पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को इस में गिरावट आने पर 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को रात का न्यूनतम पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे में जिले में बादलों का डेरा रहने तथा शुक्रवार को कई कई बादलों के साथ ही बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, काजलवानी धम्मागिरी में बुधवार को बुद्ध धम्मा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भंते धम्मासारथी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें भारतीय संविधान का पालन करना चाहिए। समाज की बुराई, कुरीतियां, पाखंड, अंधविश्वास, जातिवाद और असमानता से दूर होकर हमें समतावादी, विज्ञानवादी तर्कवादी बनना होगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा से परासिया के बीच की दूरी करीब 28 किलोमीटर के आसपास है। लेकिन इसमें ट्रेन से सफर करने में 1 घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। इसके पीछे मुख्य वजह ट्रेनों की रफ्तार है। जिसके कारण समय अधिक लग रहा है। वहीं दूसरी ओर स्पीड को लेकर वर्ष 2015 में छिंदवाड़ा से परासिया के बीच 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन चलाई जाने का ट्रायल हो चुका है ।लेकिन अब तक इसी रफ्तार नहीं बढ़ी है। इस तरह में मई 2015 में छिंदवाड़ा से परासिया के बीच स्पीड रेल के लिए ट्रेन चलाई गई थी। जिसमें 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाई जाने के बाद में 90 किलोमीटर प्रति घंटे से ट्रेन चलाई जाने की अनुमति मिल चुकी है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल उबानी के माध्यम से बता रहे हैं कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की 12वीं की परीक्षा गुरुवार को शुरू हो रही है। अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के साथ ही बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तमाम तैयारियां कर ली है। इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में जिले से 22 हजार 547 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए159 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बुधवार को सिम्स लैब से से जारी रिपोर्ट में 30 नए कोरोना संक्रमितो की पुष्टि हुई है। इन संक्रमित मे शहर के 4 मरीज शामिल है। वहीं 44 मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। नए संक्रमित को मिलाकर अब जिले में एक्टिव पेश की संख्या 222 हो गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
*धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती* *अमरवाड़ा*- *मध्यप्रदेश शासन द्वारा संत रविदास समिति एवं डॉक्टर अंबेडकर स्मारक समिति अमरवाड़ा* के सहयोग से संत शिरोमणि रविदास महाराज की 645 वी जयंती का आयोजन चौरई रोड रविदास मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें संत रविदास महाराज की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं पूजा पाठ करने के पश्चात झंडा वंदन किया गया और और जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान किया गया प्रतिभावान छात्रों को भी पारितोषिक एवं शील्ड प्रदान किया गया समाज के बुजुर्ग वरिष्ठ सदस्यों को शाल श्रीफल भेंट किया गया तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी माननीय अभिषेक सराफ साहेब विशिष्ट अतिथि दीपक नेमा शैलेंद्र पटेल डॉ एम के डेहरिया विनोद चौरसिया नवीन जैन देवेंद्र जैन यज्ञनेश शर्मा कैलाश जैन एड.आनंद काटोलकर महेंद्र गोनेकर विनोद चंद्रवंशी रामदास बेलवंशी गीता विश्वकर्मा मैडम सुशीला मारफे उपस्थित रहे साथ ही तहसीलदार महोदय मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद थाना प्रभारी एवं सुद्दू अहिरवार श्याम अहिरवार कैलाश अहिरवार सुंदर पीपले राजकुमार कमलेश विजय अबीरचंद उत्तम राजेश राजू पीपले जंगीलाल अहिरवार मनौती पीपले शिक्षिका डॉ गलीराम परतेती राजा मैक्निल पास्टर मंच का संचालन दीपक चौधरी द्वारा किया गया एवं सैकड़ों की तादात पर गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
अनेक लाभ मिलते है
दो कॉलेजो में पकडाई नकल
महादेव मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलेक्टर ने ली बैठक , 22 फरवरी से आयोजित होगा महादेव मेला
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा के ग्राम भूराभगत में शिवरात्रि पर्व पर आगामी 22 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होने वाले महादेव मेले के आयोजन के संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में शासकीय नंदलाल सुद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव में बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोरोनावायरस का पालन मास्को सैनिटाइज का उपयोग करने, 2 गज की दूरी बनाने और विभागों और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने एवं अन्य तरीके की गतिविधियों पर ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
