महिलाओं ने सीखे आत्मनिर्भर बनने के गुर

मुलताई बैतूल में हो रहा ग्रामोद्योग संस्थान मंडला द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Download | | Get Embed Code

चक्की चालन , व्यायाम

मिलेट प्रोत्साहन मेले मे देशी स्वादिष्ट व्यंजनों के लगेंगे स्टाल

कक्षा 12वीं के 28 विद्यार्थियों ने दी इन्फॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस विषय की परीक्षा ======================================================= माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 में जिले के 5 परीक्षा केंद्रों में आज हायर सेकण्डरी स्कूल कक्षा 12वीं के इन्फॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस विषय का प्रश्नपत्र सम्पन्न हुआ जिसमें दर्ज सभी 28 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी । जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि इस परीक्षा की सतत मॉनीटरिंग कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा के 3 परीक्षा केन्द्रों में 26 और विकासखंड परासिया व जुन्नारदेव के एक-एक परीक्षा केन्द्र में एक-एक विद्यार्थी ने इन्फॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस विषय में परीक्षा दी ।

लापरवाही और उदासीनता बरतने पर छात्रावास अधीक्षिका/सहायक छात्रावास अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षक निलंबित ====================================================== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर यह कृत्य आचरण नियमों के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आने पर जिला मुख्यालय पर संचालित संयुक्त सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास छिंदवाड़ा की अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती इंद्राणी बेलवंशी और सहायक अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती अभिलाषा साहू को गत दिवस निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में छात्रावास अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती बेलवंशी और सहायक छात्रावास अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती साहू का मुख्यालय क्रमश: विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिछुआ व जुन्नारदेव रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। यह कार्यवाही संयुक्त सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास छिंदवाड़ा में निवासरत एवं कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रा कु.अनामिका पिता सहसराम धुर्वे की मृत्यु की घटना की विभागीय क्षेत्र संयोजकों के जांच प्रतिवेदन में घटना के समय छात्रावास अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती बेलवंशी और सहायक छात्रावास अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती साहू के छात्रावास में उपस्थित नहीं पाये जाने व छात्रावास संचालन में लापरवाही व उदासीनता पाये जाने पर की गई है।

ग्राम भाजीपानी में पशु चिकित्सा शिविर संपन्न ==================================================== जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम भाजीपानी में आज पशु चिकित्सा विभाग का पशु चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ । शिविर में 130 पशुओं का उपचार कर 124 पशुओं को औषधि वितरित की गई, 4 पशुओं का बांझ उपचार और 2 पशुओं का गर्भ परीक्षण किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने बताया कि ग्राम के सरपंच श्री झनकलाल बजोलिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस शिविर में उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर बांझ पशुओं का गर्भ परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया । शिविर में सहयोगी दल के रूप में पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.लोकेश बेलवंशी, पशु औषधालय खापाकला के प्रभारी श्री फूलसिंह इनवाती और गौ-सेवक के साथ ही ग्रामीणों ने उपस्थित रहकर सराहनीय योगदान दिया।

शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने, लापरवाही और उदासीनता बरतने पर प्रयोगशाला शिक्षक निलंबित ===================================================== जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल द्वारा शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर यह कृत्य आचरण नियमों के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आने पर पांढुर्णा जिले के विकासखंड सौंसर के ग्राम भुम्मा के शासकीय हाई स्कूल के प्रयोगशाला शिक्षक श्री सागर कड़वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्रयोगशाला शिक्षक श्री कड़वे का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पांढुर्णा रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। यह कार्यवाही मोहगांव हवेली के शासकीय डी.के.एम.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संकुल प्राचार्य व अन्य शिक्षकों के साथ प्रयोगशाला शिक्षक श्री कड़वे द्वारा अभद्र व्यवहार व गाली-गलौच करने और नगर के वरिष्ठ नागरिकों के समझाने के बाद भी अभद्र व्यवहार करते रहने एवं थाना प्रभारी मोहगांव द्वारा शासकीय अस्पताल सौंसर में कराये गये मुलाहजा रिपोर्ट में एल्कोहल होना पाये जाने पर की गई है ।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.पक्षवार ने ग्राम भाजीपानी में किया गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण ==================================================== उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम भाजीपानी में गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम के सरपंच श्री झनकलाल बजोलिया भी साथ में थे । उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.पक्षवार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौ-शाला में 112 गौ-वंश, 6 ट्राली कड़वी, 20 बोरा स्वर्ण दाना, एक ट्राली गेहूं का भूसा और 10 ट्राली खाद पाई गई। निरीक्षण में 2 एकड़ जमीन पर गेहूं की फसल और 2 एकड़ जमीन पर नेपियर घास लगा होना पाया गया । गौ-शाला में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई । उन्होंने बताया कि स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित इस गौ-शाला के समूह अध्यक्ष को पानी के टांके की सफाई करने के निर्देश दिये गये । साथ ही गौ-शाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिये गोबर से प्रोडक्ट और गौ-मूत्र से वर्मीवाश बनाने की सलाह दी गई ।

Transcript Unavailable.