Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में समिति प्रबंधक को वसूली पर गंभीरता से प्रगति लाए ।एक पखवाड़े के भीतर शत-प्रतिशत वसूली का कार्य किया जाए लक्ष्य के अनुरूप ऋण वसूली नहीं करने वाले समिति प्रबंधकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी उक्त हिदायत बीते दिनों कोऑपरेटिव बैंक की बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती चित्रपट लेने दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में नगर निगम एवं जनपद पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में 13 मार्च को सामूहिक विवाह योजना के तहत 1365 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न किया जाएगा इसके लिए इन न ग्राउंड मैदान का चयन किया। गया है समूह विवाह की तैयारी को लेकर नगर निगम की समीक्षा बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पूर्व से कोई जानकारी नहीं दी गई है और ना ही सुझाव लिए जाने एवं सब पहले से ही तय कर दिया गया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत किये गये सर्वे कार्य की समीक्षा की गई । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण, अतिरिक्त कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, एसडीएम श्री अतुल सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत तिर्की और अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित थे, जबकि सभी एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुये । बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि इस योजना के अंतर्गत किये जा रहे सर्वे कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और 13 मार्च तक सर्वे कार्य पूर्ण करायें जिससे यह ज्ञात हो सके कि 23 से 60 वर्ष आयु की कितनी विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाना है और इन महिलाओं की आधार सीडिंग, समग्र में ई-केवायसी, बैंक खाता इनेबल्ड, नये खाते खोलना आदि की सही जानकारी प्राप्त हो सके । एक बार सभी ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों की संबंधित अधिकारियों के साथ फील्ड विजिट करें और मैदानी अमले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव आदि को मोबलाईजेशन के लिये सक्रिय करें । उन्होंने निर्देश दिये कि विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक लेकर बैंकों से संबंधित सभी कार्यो के लिये बैंकर्स से चर्चा करें और समय सीमा में आधार सीडिंग, ई-केवायसी, बैंक खाता इनेबल्ड, नये खाते खोलना, खाते से मोबाईल नंबर जोड़ना आदि सभी कार्य पूर्ण करायें । पोस्टल बैंक से भी चर्चा करें जिससे नये खाते खोलकर महिलाओं को लाभान्वित किया जा सके । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन को लेकर बैठक संपन्न हुई बैठक में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के खंड छिंदवाड़ा के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज बघेल और खंड परासिया के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल.उईके एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नारायण ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत एफ.एच.टी.सी.के लिये स्वीकृत ग्राम/योजनाओं के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति शालाओं और आंगनवाडियों में पेयजल व्यवस्था और किये गये नल कनेक्शनों की प्रगति तथा हर घर नल से जल की प्रगति की समीक्षा करते हुये मार्च माह में निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये । उन्होंने अप्रारंभ कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये । बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के खंड परासिया के कार्यपालन यंत्री श्री उईके ने बताया कि एफ.एच.टी.सी. के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो के विरूध्द 69 कार्य टेण्डर प्रक्रियाधीन हैं, 406 कार्यादेश जारी हो चुके हैं, 105 कार्य पूर्ण हो गये हैं और 229 कार्य प्रगति पर हैं । शालाओं में पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत 1017 कार्यो के कार्यादेश जारी हो चुके हैं, 602 कार्यो में निविदा आमंत्रित है, 563 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 187 कार्य प्रगति पर हैं। आंगनवाड़ियों में पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत 668 कार्यो के कार्यादेश जारी हो चुके हैं, 306 कार्यो में निविदा आमंत्रित है, 384 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 118 कार्य प्रगति पर हैं।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

एकनाथ षष्ठी मेलाः श्रीपालकी के साथ निकली नदी संरक्षण यात्रा

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर निशुल्क स्वस्थ्य शिविर संपन्न

जिला पंचायत की स्वास्थ्य एवं महिला बाल कल्याण स्थाई समिति की बैठक का आयोजन 17 मार्च को

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग महिलाओं का किया गया सम्मान