म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल श्री एम.बी.ओझा द्वारा म.प्र.सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम 49-ग(2) के प्रावधानों के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले की प्राथमिक सहेली महिला आजीविका बहुप्रयोजन सहकारी समिति मर्यादित चीचगांव के संचालक मंडल के निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिये छिंदवाड़ा के सहकारी निरीक्षक सुश्री सरिता बट्टी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा उप आयुक्त सहकारिता छिंदवाड़ा को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। सदस्यता सूची प्रकाशन की प्रक्रिया 28 जुलाई से प्रारंभ होगी और 19 अगस्त को समाप्त होगी । म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल श्री ओझा ने बताया कि निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई को सदस्यता सूची का प्रकाशन होने के बाद इस सूची पर 4 अगस्त तक आपत्ति प्राप्त कर 5 अगस्त तक प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 5 अगस्त को ही अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूध्द 7 से 8 व 9 अगस्त तक अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत की जा सकेगी तथा अपीलीय अधिकारी द्वारा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूध्द अपील प्राप्त होने की स्थिति में 16 अगस्त तक अपील का निराकरण किया जायेगा और 19 अगस्त तक राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत की जायेगी । उन्होंने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश भी दिये हैं ।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक छिंदवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित ========================= भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं वीरता के प्रतीक कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जया ज़ेवियर (सेवानिवृत), 24 बटालियन एन.सी.सी. सूबेदार मेजर अमर सिंह राणा, कल्याण संयोजक श्री राजेश पाटिल और एन.सी.सी. कैडेट्स ने शहीद स्मारक छिंदवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित की तथा सर्वोच्च बलिदान देने वाले मां भारती के अमर सपूतों को याद कर कोटि कोटि नमन किया ।
Transcript Unavailable.
आई फ्लू का अटैक तेजी से फेल रहा संक्रमण, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आंखों की सुजन और तकलीफ से परेशान
सुबह की सुर्खियां
मोहर्रम पर्व के आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था, लोक शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिये जारी आदेश में 2 और कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त ========================== कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती शीतला पटले द्वारा 28 व 29 जुलाई को मोहर्रम पर्व के आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था, लोक शांति व सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये 36 कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को निर्धारित क्षेत्र/स्थलों पर कार्यक्रम प्रारंभ से समाप्ति तक के लिये नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के परिप्रेक्ष्य में डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री सुधीर कुमार जैन व श्री रमेश कुमार मेहरा की ड्यूटी भी अनुविभागीय दण्डाधिकारी छिंदवाड़ा के साथ लगाई गई है । अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री ओ.पी.सनोडिया ने बताया कि नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी छिंदवाड़ा नगर क्षेत्र में समुचित सुरक्षा, शांति व कानून व्यवस्था की दृष्टि से अनुविभागीय दण्डाधिकारी छिंदवाड़ा से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27जुलाई को राजस्थान राज्य के सीकर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वी किस्त का वितरण करेंगे।
निगम आयुक्त राहुल सिंह ने आदेश जारी कर सभी पांच जोन के अधिकारियों को अपने अपने जोन में स्थित निकाय स्वामित्व की संपत्तियों का आधिपत्य अपने पास रखने
Transcript Unavailable.
