म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल श्री एम.बी.ओझा द्वारा म.प्र.सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम 49-ग(2) के प्रावधानों के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले की प्राथमिक सहेली महिला आजीविका बहुप्रयोजन सहकारी समिति मर्यादित चीचगांव के संचालक मंडल के निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिये छिंदवाड़ा के सहकारी निरीक्षक सुश्री सरिता बट्टी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा उप आयुक्त सहकारिता छिंदवाड़ा को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। सदस्यता सूची प्रकाशन की प्रक्रिया 28 जुलाई से प्रारंभ होगी और 19 अगस्त को समाप्त होगी । म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल श्री ओझा ने बताया कि निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई को सदस्यता सूची का प्रकाशन होने के बाद इस सूची पर 4 अगस्त तक आपत्ति प्राप्त कर 5 अगस्त तक प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 5 अगस्त को ही अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूध्द 7 से 8 व 9 अगस्त तक अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत की जा सकेगी तथा अपीलीय अधिकारी द्वारा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूध्द अपील प्राप्त होने की स्थिति में 16 अगस्त तक अपील का निराकरण किया जायेगा और 19 अगस्त तक राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत की जायेगी । उन्होंने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश भी दिये हैं ।
