Transcript Unavailable.
तहसील कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल
सरसों व चना फसल रबी सीजन में बढ़ाने किया मंथन
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सुबह की सुर्खियां
जिले में अभी तक 966 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ========================================================= जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 966 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 1354.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 11 सितम्बर को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 5.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 11 सितम्बर को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 0.8, तामिया में 7, अमरवाड़ा में 15.2, हर्रई में 3.8, सौंसर में 2.2, बिछुआ में 4.4, परासिया में 8.1, जुन्नारदेव में 8.6 और उमरेठ में 16.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 907.6, मोहखेड़ में 903.4, तामिया में 1550, अमरवाड़ा में 914.1, चौरई में 725.6, हर्रई में 1108.8, सौंसर में 842.8, पांढुर्णा में 703.4, बिछुआ में 682, परासिया 1219.3, जुन्नारदेव में 1066.4, चांद में 821.7 और उमरेठ में 1108.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
शांति समिति की बैठक का आयोजन आज ========================================================= जिले में आगामी 18 से 28 सितंबर तक गणेश उत्सव व 28 सितंबर को मिलाउ-उद्-नवी पर्व शांति व सद्भावनापूर्वक मनाये जाने की दृष्टि से विचार-विमर्श के लिये 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है । जिला प्रशासन द्वारा समिति के सभी सदस्यों से इस बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है ।
जिले के 3 विकासखंडों में आज से 14 सितंबर तक रोजगार मेले का आयोजन जनपद पंचायत अमरवाड़ा में रोजगार मेले का आयोजन 12 सितंबर ======================== कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले के 3 विकासखंडों में 12 से 14 सितंबर तक प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है । संबंधित क्षेत्र के युवक-युवती इन रोजगार मेलों में उपस्थित होकर इसका लाभ ले सकते हैं । म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार ने बताया कि जिले की जनपद पंचायत अमरवाड़ा में 12 सितंबर, जनपद पंचायत चौरई में 13 सितंबर और जनपद पंचायत परासिया में 14 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है । उन्होंने संबंधित विकासखंड प्रबंधकों को निर्देश दिये हैं कि रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिससे अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय में स्थापित टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 में निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने व शिकायत दर्ज करने की सलाह ========================================================= भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-41 में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 स्थापित किया गया है । जिले के मतदाताओं को सलाह दी गई है कि इस टेली कॉलिंग कॉल सेंटर के माध्यम से मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, मतदाता की प्रविष्टि में आवश्यक संशोधन कराने व अपनी निर्वाचक नामावली संबंधी समस्या के समाधान के लिये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त नहीं होने के संबंध में कोई भी मतदाता 1950 कॉल सेंटर से टेली कॉलिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिये कॉल भी कर सकते हैं।
