मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, अनाज व्यापारी संघ द्वारा 4 सितंबर से चलती आ रही अनुचितकालीन हड़ताल को 17वें दिन यानी गुरुवार को समाप्त कर दिया गया जिसके बाद शुक्रवार को मंडी परिसर पर नियमित नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा क्योंकि मंडी संयुक्त मोर्चा द्वारा की जा रही हड़ताल भी गुरुवार को समाप्त हो जाने के बाद में महासंघ अध्यक्ष गोपाल दास द्वारा कम से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखने के पश्चात कम से आश्वासन के बाद हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सरकार भले ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए सालों से लाखों रुपए का खर्च करती है लेकिन इसके बाद भी जिला की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी पर आने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी मरीजों को उपचार नहीं मिलता तो कभी अस्पताल पहुंचाने की सुविधा तो कभी दवाई आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं जहां एक मामला जुन्नारदेव का भी सामने आया है जहां एक पत्नी ने पति को हाथ ठेले पर डालकर अस्पताल पहुंचकर उपचार किया है इसी के साथ प्रशासन की अनदेखी और विभाग के लापरवाही के कारण इस तरीके की तस्वीर सामने आती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

गठबंधन व्दारा बैन किये जाने के बाद के सबसे पहला विरोध इन एंकरों की तरफ से आया 'जिन्होंने नाखून कटाकर शहीद होने की घोषणा कर दी', खुद पर लगाए बैन को आपातकाल घोषित कर पत्रकारिता पर हमला तक करार दे दिया। जिन 14 एंकरों पर बैन लगा उस मे से ज्यादातर ने बैन वाले दिन भी अपने प्रोग्राम में विपक्ष व्दारा लगाए गए बैन को गलत बताया लेकिन उनमें से किसी एक ने भी यह बताने की हिम्मत नहीं कि बैन लगाए जाने के पीछे का कारण क्या है?आज हमारे साथ लखनऊ हाईकोर्ट परामर्श केन्द्र के माध्यथ एवं उत्तरप्रदेश कांग्रेस पार्टी के विधिविभाग के कोर कमेटी के सदस्य एडॅ इद्रप्रताप सिंह के साथ विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

महिला बिल पर अपनी राय रखते हूए समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्ष शब्द संविधान से हटाने वाली खबर पर जमकर बरसीं

Transcript Unavailable.

सुबह की सुर्खियां

विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय में स्थापित टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 में निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने व शिकायत दर्ज करने की सलाह भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-41 में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 स्थापित किया गया है । इस टेली कॉलिंग कॉल सेंटर से संपर्क करने वाले आवेदकों को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये उचित परामर्श दिया जा रहा है । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त नहीं होने के संबंध में कोई भी मतदाता 1950 कॉल सेंटर से टेली कॉलिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिये भी इस कॉल सेंटर में कॉल करने की सलाह दी गई है ।

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन आज म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जबलपुर द्वारा आज दोपहर 12 से 2 बजे तक सहायक अभियंता (शहर) उप संभाग पावर हाउस छोटी बाजार छिंदवाड़ा के कार्यालय में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें छिंदवाड़ा और अन्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की नई लिखित शिकायतें प्राप्त करने और पूर्व से पंजीकृत शिकायतों की सुनवाई की जायेगी । जिले के विद्युत उपभोक्ता शिविर में उपस्थित होकर अपनी शिकायत का निराकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ता अपने आवेदन में मोबाईल नंबंर, दूरभाष नंबर और यदि हो तो ई-मेल एड्रेस अवश्य अंकित करें तथा शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित रहें या प्रतिनिधि उपस्थित हों तो आवेदन पत्र में शिकायतकर्ता/कनेक्शनधारी से उसके संबंध को स्पष्ट करें । शिकायत में विवरण स्पष्ट और आवश्यक दस्तावेज संलग्न होना चाहिये ।