Transcript Unavailable.
सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, विधानसभा चुनाव के मध्य नजर अंतर राज्य सीमाओं पर भी इन दोनों कड़ी वाहनों की चेकिंग चल रही है इसी कड़ी में जिला पांढुर्णा कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार त्रिपाठी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार जिले के मतदान केंद्रों के भ्रमण कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, दीपावली त्योहार के आने की इंतजार अब और भी निकल गया है। वहीं जिले में पूर्व स्वास्थ्य विभाग की फ्रूटी मिठाई दुकानों के साथ-साथ माल का भी निरीक्षण कर रही है मंगलवार को फ्रूट टीम ने जिले के रिलायंस मॉल पहुंची थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 122-जुन्नारदेव व 123-अमरवाड़ा के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री डी.एस.रमेश द्वारा आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 122-जुन्नारदेव की चेक पोस्ट रामपुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान लायजनिंग अधिकारी और अन्य अधिकारी भी साथ में थे ।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के निकट लगे परासिया रेलवे स्टेशन से छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच कुल 28 किलोमीटर के बीच पुत्री के बदलने के बाद स्पीड ट्रायल भी हो चुका है 3 दिन चले स्पीड ट्रायल में सब कुछ ठीक पाया गया है जो की रिपोर्ट अब डिवीजन कार्यालय पहुंचाई गई है उसे रिपोर्ट का इंतजार है इसके पश्चात 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकती है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 125-सौंसर व 126-छिंदवाड़ा के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री डी.के.श्रीवास्तव द्वारा आज जिले के नरसिंहपुर रोड पर स्थित राजाखोह चौकी और परासिया रोड पर स्थित गांगीवाड़ा के आगे एसएसटी चौकी का निरीक्षण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सौंसर,कन्हान व सिल्लेवानी वन परिक्षेत्र में वन्यप्राणी तेंदुए की मूवमेंट से लोग दहशत में है। घटना स्थल पर तेंदुए के अलग-अलग पगमार्क मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में तीन से चार तेंदुओं की मूवमेंट बनी हुई है। बीते चार दिन से सौंसर नगर के आसपास दो तेंदुए की मूवमेंट व चार शिकार से रात में सड़कें सूनी हो रही हैं। हालात यह है कि किसान व मजदूर खेतों में जाने से घबराने लगे है। लोग तेंदुए को क्षेत्र से बहार करने की मांग करने लगे है। सोमवार की रात्रि में तेंदुए ने सौंसर नगर से लगे ग्राम कुड्डम में किसान मनोज निकोरे के खेत में बैल का शिकार किया है। दो दिन पहले इसी गांव में किसान जानराव धुर्वे के खेत में तेंदुए ने बछडे़ का शिकार किया था। दो दिन पहले नगर में सिविल अस्पताल के पीछे स्थित आवास में तेंदुए ने बकरी का शिकार किया है। पांच दिन पूर्व नगर से लगे ससापोरनी टोले पर तेंदुए ने बैल का शिकार किया था। बीते सप्ताह कन्हान वन परीक्षेत्र के ग्राम ब्राम्हण पिपला ने तेंदुए ने बछड़े का शिकार किया है वहीं तीन सप्ताह पूर्व सिल्लेवानी रेंज के सालीढाना में तेंदुए ने बैल का शिकार है। लोग दहशत में...... तेंदुए की निरंतर मूवमेंट व शिकार करने से लोग बेहद दहशत में है। हालात यह है कपास की चुनाई के लिए मजदूर खेतों में जाने से हाथ खड़े कर रहे हैं। इस कारण किसान परेशान हो रहे है। किसान मोरेश्वर बोरकुटे ने बताया कि अधिक मजदूरी देने का लालच देने पर भी महिलाएं खेतों में कपास चुनाई के लिए नहीं आ रही है। किसान सूरज ढलने से पहले ही खेतों से घर लौट रहे है और पशुओं को भी साथ ला रहे है। कैमरें लगाएं........ तेंदुए की निरंतर मूवमेंट व शिकार के चलते मंगलवार को वन विभाग ने ग्राम कुडडम में शिकार वाले स्थल पर कैमरें लगाएं है। विभाग के अमले का कहना है कि कैमरे लगाने से तेंदुएं की मूवमेंट समझ में आयगी। गौरतलब है कि हर वर्ष अक्टूबर से मार्च माह तक कन्हान व जाम नदी के क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट बनी रहती है। हम सर्चिंग कर रहे है.... सौंसर वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवशंकर चतुर्वेदी एवं सिल्लवानी रेज अधिकारी आरके श्रीवास का कहना है कि तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखने वन विभाग का अमला निरंतर सर्चिंग कर रहा है। शिकार होने पर संबंधित को क्षतिपूर्ति देने प्रकरण बनाए जा रहे है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौसर के इर्दगिर्द तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। पिछले तीन सप्ताह से जिले में सौसर क्षेत्र के इर्दगिर्द के मवेशी शिकार किए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत गत 26 से 29 अक्टूबर 2023 तक मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित 58 मतदानकर्मियों को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही व उदासीनता बरतने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134, म.प्र.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 और भर्ती नियमों के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल तथ्यात्मक उत्तर जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
