Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कायाकल्प टीम ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

भीड हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान लगता है लेकीन इसका मतलब यह नही की भीड हमेशा सही रास्ते पर चलती है अपने रास्ते खुद चुनिए क्योकी आपको आपसे बेहतर और कोई नही जानता।

कंडम वाहनों से ओवरवेट परिवहन हो रहे हादसे

सुबह की सुर्खियां

राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा जिले के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण पदक

नौ साल बाद बदली छिंदवाड़ा परासिया के बीच पटरी, अब स्पीड बढ़ाने के आदेश का इंतजार

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प ने पिछले 2 माह से निर्वाचन कार्य में लगातार संलग्न छोटे से लेकर बड़े अमले तक सभी का माना आभार विधानसभा निर्वाचन 2023 निर्विघ्न और शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्यून, क्लेरिकल स्टाफ, ड्राइवर्स सहित पूरी टीम के साथ खाया डोसा-बड़ा =============================================== जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प ने निर्वाचन कार्य में पिछले लगभग 2 माह से निरंतर लगे हुए छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारियों की टीम तक सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका आभार माना। इसके लिए उन्होंने गत दिवस इंडियन कॉफी हाउस पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया और निर्वाचन कार्य में संलग्न प्यून, क्लेरिकल स्टाफ, ड्राइवर्स सहित सभी नोडल अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और पुलिस की पूरी टीम के साथ डोसा और बड़ा खाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व श्री सिध्दार्थ पटेल, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर कुमार जैन, नगरपालिक निगम आयुक्त श्री राहुल सिंह, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस का अमला मौजूद था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के आगमन को लेकर कलेक्टर श्री पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने किया तैयारियों का निरीक्षण ================================================== प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 6 दिसंबर को छिंदवाड़ा भ्रमण के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के दोपहर एक बजे एयर स्ट्रिप छिंदवाड़ा आगमन के संबंध में हवाई पट्टी इमलीखेड़ा और कार्यक्रम स्थल स्थानीय दशहरा मैदान का निरीक्षण किया एवं अपर कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री आसिफ मंडल और नगरपालिक निगम आयुक्त श्री राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।