शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छिंदवाडा में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रैंटिस मेला का आयोजन 18 दिसंबर को ======================= राज्य शासन के कौशल विकास संचालनालय द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छिंदवाडा में 18 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से प्रधानमंत्री नेशनल अप्रैंटिस मेला का आयोजन किया गया है । इच्छुक प्रशिक्षणार्थी अपने संपूर्ण डॉक्यूमेंट के साथ निर्धारित तिथि व समय पर संस्था में उपस्थित हो सकते हैं। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छिंदवाडा के प्राचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नेशनल अप्रैंटिस मेला में भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स लिमिटेड, क्यूस कॉर्प लिमिटेड और सफल फूड प्रोडक्ट्स प्रा.लिमिटेड सम्मिलित होंगे एवं 100 से अधिक पदों के लिये साक्षात्कार लेंगे । इस मेले में 18 से 28 वर्ष आयु के ऐसे महिला/पुरुष प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 10वीं, 12वी, आईटीआई या स्नातक किया है । चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 8050-12600 रूपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड व अन्य सुविधायें प्राप्त होंगी । अभ्यर्थी की अप्रैंटिसशिप नियमों व कंपनी की शर्तों के अनुसार भर्ती की जायेगी तथा मेले में प्रतिभागिता के लिये अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा ।
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में आवेदन पत्र आमंत्रित ======================= प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत जारी वित्तीय वर्ष में विभिन्न योजनाओं में 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक हितग्राही निर्धारित तिथि तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक का निर्माण, आर.ए.एस.निर्माण, हेचरी निर्माण, आहार संयंत्र, आइस प्लाट और अन्य योजनायें संचालित हैं । इन योजनाओं पर योजना पूर्ण होने के बाद अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और महिला वर्ग के हितग्राहियों को 60 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के हितग्राही को 40 प्रतिशत अनुदान प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि आवेदक को अपने आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, हितग्राही की भूमि का वर्तमान नक्शा व खसरा और स्टीमेट व भूमि के फोटोग्राफ आदि संलग्न करने का प्रावधान है । आवेदकों के आवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन कराकर राज्य स्तर पर भेजा जायेगा, इसलिये आवेदक समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये संबंधित कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
आज का बैतूल मंडी भाव
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर आई.ई.सी.वैनों (प्रचार रथों) को किया गया रवाना ======================= विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पूर्व विधायक श्री नथनशाह कवरेती, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण से विकसित भारत संकल्प यात्रा के 12 आई.ई.सी.वैनों (प्रचार रथों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । ये प्रचार रथ संबंधित ग्राम पंचायतों के निर्धारित कार्यक्रम स्थलों में जाकर गतिविधियां प्रस्तुत करेंगे । इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा प्रदेश के छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिलों के लिये नियुक्त प्रभारी अधिकारी और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री किरन गोपाल वास्का, कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, सहायक कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री सिध्दार्थ पटेल, एसडीएम श्री सुधीर कुमार जैन, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री राहुल सिंह राजपूत, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह व परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री आर.एस.बाथम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
अरहर की फसल पर मौसम का कहर, किसानों में निराशा
Transcript Unavailable.
एन एस एस के जिला संगठन बने प्रो नाफड़े
प्रोमो - गुरुमंत्र कैसे करें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी
प्रशाशन ने मांस विक्रेताओं को दी वैधानिक चेतावनी।
