विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर आई.ई.सी.वैनों (प्रचार रथों) को किया गया रवाना ======================= विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पूर्व विधायक श्री नथनशाह कवरेती, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण से विकसित भारत संकल्प यात्रा के 12 आई.ई.सी.वैनों (प्रचार रथों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । ये प्रचार रथ संबंधित ग्राम पंचायतों के निर्धारित कार्यक्रम स्थलों में जाकर गतिविधियां प्रस्तुत करेंगे । इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा प्रदेश के छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिलों के लिये नियुक्त प्रभारी अधिकारी और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री किरन गोपाल वास्का, कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, सहायक कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री सिध्दार्थ पटेल, एसडीएम श्री सुधीर कुमार जैन, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री राहुल सिंह राजपूत, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह व परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री आर.एस.बाथम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
