कोरोना वायरस का बाहर आया नया वैरिएंट

विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा के अंतर्गत आज जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत बुधवारा में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रचार रथ के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए। साथ ही शिविर में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां भी प्रदान की गई।

उज्जवला योजना पर आधारित फिल्म के निर्माता कन्हैया वर्मा जी से विशेष बातचीत

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सुबह का सुविचार

जनपद पंचायत हर्रई और अमरवाड़ा में विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक 20 दिसंबर को =========================================== अग्रणी जिला प्रबंधक श्री हुकुम चंद्रा ने बताया कि सेवा क्षेत्र दृष्टिकोण के अंतर्गत 20 दिसंबर को जनपद पंचायत हर्रई में दोपहर 12 बजे से और जनपद पंचायत अमरवाड़ा में शाम 4 बजे से विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में सितंबर तिमाही 2023 की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। सभी बैंकों के विकासखंड समन्वयकों और शाखा प्रबंधकों के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस बैठक में उपस्थित रहने और बैंक के स्थानीय बी.सी./कियोस्क ऑपरेटर को लाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये व्यय संवेदनशील पॉकेट के संबंध में बैठक का आयोजन 20 दिसंबर को ================================================= लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये व्यय संवेदनशील पॉकेट के संबंध में 19 दिसंबर 2023 को आयोजित बैठक की तिथि व समय में आंशिक संशोधन किया गया है। अब यह बैठक 20 दिसंबर को प्रात: 11.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा/पांढुर्णा, पूर्व, पश्चिम व दक्षिण वनमंडल के वनमंडलाधिकारियों, सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, आयकर अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, संभागीय उपायुक्त वाणिज्यिक कर व सीजीएसटी, निरीक्षक/प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल, कमांडेंट केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जुन्नारदेव/परासिया, लीड बैंक मैनेजर और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को इस बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।

संकल्प यात्रा के दौरान किसानों को दिया जा रहा ड्रोन से तरल उर्वरक एवं कीटनाशक छिड़काव का डेमो कलेक्टर श्री पुष्प की उपस्थिति में ग्राम पिंडरईकला में कृषक के खेत में हुआ ड्रोन का प्रदर्शन ====================================================== शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो 26 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी। संकल्प यात्रा के दौरान रूट चार्ट के अनुसार प्रतिदिन सभी विकासखंडों के निर्धारित ग्रामों में शिविरों का आयोजन कर आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों और कृषकों को उन्नत तकनीकीयुक्त आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन से परिचित कराने और उसके उपयोग के लिए प्रेरित करने हेतु जिले में दो ड्रोन भेजे गए हैं, जिनका किसानों के खेतों में प्रदर्शन भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि विभाग एवं कृषि अभियान्त्रिकी विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज विकासखंड छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत पिंडरईकला में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की विशेष उपस्थिति में कृषक श्री दिनेश पटेल के खेत में आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरक नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन कृषि विभाग एवं कृषि अभियान्त्रिकी विभाग के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, एसडीएम श्री सुधीर जैन, श्री गजेन्द्र अल्डक, श्री दिनेशकांत मालवीय व अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों ने उत्साहित होकर ड्रोन के प्रदर्शन को देखा। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसानों को ड्रोन तकनीक से अवगत कराया जा रहा है जिसमें ड्रोन की कीमत से लेकर फायदों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। अत्याधुनिक ड्रोन की कीमत लगभग 9 लाख 24 हजार रुपए है। इसमें सामान्य वर्ग के कृषकों को 40 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, जनजाति, लघु व सीमांत किसान, महिला किसान को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है तथा किसान लगभग 4 से 5 लाख रुपये की छूट पर ड्रोन खरीद सकता है। ड्रोन से 10 मिनिट में लगभग एक एकड़ जमीन पर आसानी से छिड़काव किया जा सकता है। ड्रोन को ऑटोमैटिक ऑपरेट किया जाता है। ड्रोन से दवाई के स्प्रे से इल्ली सहित अन्य कीट भी पौधे से नीचे गिर जाते हैं ।