विश्वसनीय ताजा मंडी भाव जाने मोबाइल वाणी पर - देवेन्द्र धुर्वे मंडी निरीक्षक कृषि उपज मंडी छिंदवाड़ा
संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य जबलपुर श्री सरवटे की अध्यक्षता में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा में सभी छात्रावास व आश्रम अधीक्षकों की बैठक संपन्न कार्यक्रम में छात्राओं को स्वेटर भी किये गये वितरित ======================= संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य जबलपुर श्री जे.पी.सरवटे की अध्यक्षता में गत दिवस शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा में सभी छात्रावास व आश्रम अधीक्षकों की बैठक संपन्न हुई । उन्होंने बैठक में सभी अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । बैठक में सहायक संचालक जनजातीय कार्य छिंदवाड़ा श्री उमेश कुमार सातनकर, प्राचार्य श्री वसंत कुमार सनोडिया और सभी छात्रावास व आश्रम अधीक्षक उपस्थित थे । बैठक के बाद एक कार्यक्रम में छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गये । शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा के प्राचार्य श्री सनोडिया ने बताया कि संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य जबलपुर श्री सरवटे, सहायक संचालक जनजातीय कार्य छिंदवाड़ा श्री सातनकर और उनके स्वयं के व्यय से शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा की छात्राओं को स्वेटर का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । इस अवसर पर श्री शेखर सरदेशपांडे, श्रीमती गीता सर्वनन, श्री दिनेश पवार, श्रीमती सुषमा साहू और समस्त स्टाफ उपस्थित था ।
सुशासन दिवस पर 22 दिसंबर को दिलायी जायेगी शपथ ======================= भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म-दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। रविवार 24 दिसम्बर को शासकीय अवकाश होने और 23 दिसम्बर को शनिवार का अवकाश होने पर 22 दिसंबर को प्रात: 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में शासकीय अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यालयों में सुशासन दिवस की शपथ लेंगे । कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में 22 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई जायेगी। इसके अलावा सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलायेंगे । कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने इस संबंध में सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों, सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, सभी तहसीलदारों/नायब तहसीलदारों, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार 22 दिसंबर को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
छिन्दवाड़ा न्यूज *ग्राम दीपसंगम ग्राम पंचायत भवारी रैयत, तह. मोहखेड जिला के ग्रामीण कलेक्टर पहुंचे दिया ज्ञापन* *संगम डैम का कार्य बंद करवाने हेतु दिया ज्ञापन* आज कलेक्टर कार्यालय में दीपसंगम ग्राम पंचायत भवारी के ग्रामीण पहुंचे शासन के योजना के तहत कन्हान नदी और बेल नदी पर 1. संगम बांध, 2. जामघाट बांध 3. पलासपानी बांध, 4. रामघाट बैराज, 5. जोगनी बैराज बांध का निर्माण होना है जिसका सर्वे किया जा चुका है। उक्त बांध का निर्माण होने से लगभग 19-20 गांव डूब में आ जायेंगे जिससे हम आदिवासी (मूलनिवासी) भूमिहीन बेघर और अस्त व्यस्त हो जावेंगे घर परिवार टूट जायेगा। हम इसी भूमि पर खेती बाड़ी करते हुए ग्रामीण एवं अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे है। यदि ऐसा हुआ तो वर्तमान समय में हमारे पास खाने पीने रहने आदि की विकट परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जायेगी। यह कि, 1997 उच्च्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र में केन्द्र एवं राज्य सरकार की एक इंच भी जमीन नहीं है। इसी फैसले में जिसकी जमीन उसका खनिज होगा। इस स्थिति में केन्द्र सरकार किस नियम के तहत आदिवासियों की जमीन छीन रही है उन्हें बेघर कर रही है। यही संविधान के नियमों के विरुध्द कार्य किया जा रहा है। आदिवासी इस देश का मालिक होते हुए भी आज दर बदर भटकने को मजबूर है। बांध का कार्य बंद किया जाए इस उद्देश्य से ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। *संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 में कक्षा 6वी में प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा ================================================= जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी की प्राचार्य श्रीमती व्ही.एस.जोशी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 के अंतर्गत कक्षा 6वी में प्रवेश के लिये आगामी 20 जनवरी 2024 को परीक्षा आयोजित की गई है । इस परीक्षा के लिये छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले के 11 विकासखंडों में 51 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जिन छात्र-छात्राओं ने नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वी में प्रवेश के लिये ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया है।
11 जनपदों की 24 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 22 दिसंबर को ======================================================== कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 22 दिसंबर को 7 विधानसभा की 11 जनपद पंचायतों की 24 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है । नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जैसवाल ने बताया कि आज विधानसभा छिंदवाड़ा की जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत कुहिया और कोटलबर्री, विधानसभा चौरई की जनपद पंचायत चौरई की ग्राम पंचायत मडई और जमुनिया एवं जनपद पंचायत बिछुआ की ग्राम पंचायत जमुनियाकला और उल्हावाड़ी, विधानसभा अमरवाड़ा की जनपद पंचायत अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत नंदौरी और खकराचौरई एवं जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत गौरपानी और रैयाराव, विधानसभा जुन्नारदेव की जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत खारी, कोहनियारैयत, बदनूर और बोरदेहीखुर्द एवं जनपद पंचायत तामिया की ग्राम पंचायत घटलिंगा और खापाखुर्द, विधानसभा परासिया की जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पगारा और लोनापठार, विधानसभा सौंसर की जनपद पंचायत सौंसर की ग्राम पंचायत आमला और खापा एवं जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत झिरिया और निशानदर्याव तथा विधानसभा पांढुर्णा की जनपद पंचायत पांढुर्णा की ग्राम पंचायत करवार और पारडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है।
जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का कार्यक्रम 24 दिसंबर को =============================================== जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी की प्राचार्य श्रीमती व्ही.एस.जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 24 दिसंबर 2023 को भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है । उन्होंने सभी भूतपूर्व छात्रों से अनुरोध किया है कि वे विद्यालय में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें ।
Transcript Unavailable.
आज का छिंदवाड़ा मंडी भाव
गुर्वेजी की डायरी के कार्यक्रम के तहत विज्ञान की छात्र स्वाती जी से खास बातचीत
