संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य जबलपुर श्री सरवटे की अध्यक्षता में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा में सभी छात्रावास व आश्रम अधीक्षकों की बैठक संपन्न कार्यक्रम में छात्राओं को स्वेटर भी किये गये वितरित ======================= संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य जबलपुर श्री जे.पी.सरवटे की अध्यक्षता में गत दिवस शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा में सभी छात्रावास व आश्रम अधीक्षकों की बैठक संपन्न हुई । उन्होंने बैठक में सभी अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । बैठक में सहायक संचालक जनजातीय कार्य छिंदवाड़ा श्री उमेश कुमार सातनकर, प्राचार्य श्री वसंत कुमार सनोडिया और सभी छात्रावास व आश्रम अधीक्षक उपस्थित थे । बैठक के बाद एक कार्यक्रम में छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गये । शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा के प्राचार्य श्री सनोडिया ने बताया कि संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य जबलपुर श्री सरवटे, सहायक संचालक जनजातीय कार्य छिंदवाड़ा श्री सातनकर और उनके स्वयं के व्यय से शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा की छात्राओं को स्वेटर का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । इस अवसर पर श्री शेखर सरदेशपांडे, श्रीमती गीता सर्वनन, श्री दिनेश पवार, श्रीमती सुषमा साहू और समस्त स्टाफ उपस्थित था ।
