सुबह का सुविचार
मासिक गणेश चतुर्थी पर हुआ विशेष हवन पूजन विघ्नहर्ता के 1008 नाम से गूंज उठा नगर, बना धर्ममय माहौल
छिंदवाड़ा के एक्सीडेंट पॉइंट्स सुधारने की आवश्यकता
छिंदवाड़ा समीप चाँद में मिले बाघ के पगमार्क्स
Covid -19 jn.1बीतते साल के साथ ही कोरोना ने फिर एक बार दस्तक दे दी है
सरकार हर बार लड़कियों को शिक्षा में प्रोत्साहन करने के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाती हैं पर क्या इसको धरातल में किस रूप में देखते हैं और वास्तविक तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर समाज में व्याप्त कुर्तियां और सामाजिक दृष्टिकोण को देखने का नजरिया कुछ और ही है इसी के बीच में लड़कियों की शिक्षा का शहरों में पढ़ना कितना सही नजर आता है
प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम घानाउमरी में पेसा एक्ट से संबंधित गीत की दी गई संगीतमय प्रस्तुति प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड जुन्नारदेव के ग्राम घानाउमरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गत दिनों श्री सुखदयाल अंगारे और श्री माखनलाल भारती द्वारा पेसा एक्ट से संबंधित गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी गई।
कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न ============================================== मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया के दिशा निर्देशन में सी.एम.एच.ओ. कार्यालय के सभाकक्ष में आज प्रभारी जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.नरेश गोन्नाडे की अध्यक्षता में विकासखण्डों के सभी कुष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कुष्ठ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में प्रभारी जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.गोन्नाडे द्वारा कुष्ठ उन्मूलन कार्यकम के अंतर्गत आगामी माह में कुष्ठ कार्यकर्ताओं को नये कुष्ठ रोगियों की खोज व चिन्हांकन कर उन्हें उपचार प्रदान करने के निर्देश दिये गये। जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक ने बताया कि कुष्ठ उन्मूलन कार्यकम के अंतर्गत माह दिसंबर 2023 में नये 10 कुष्ठ रोगियों की खोज कर उनका उपचार प्रारंभ किया जा चुका है। साथ ही जिला कुष्ठ अधिकारी द्वारा कुष्ठ कार्यकर्ताओं को अपने विकासखण्डों के सभी ग्रामों में कुष्ठ के प्रति भ्रांतियों को दूर करने के लिये लोगों जागरूक करने के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिले में कुल 160 कुष्ठ रोगी उपचाररत हैं।
एक प्राथमिक शिक्षक (अधीक्षक) निलंबित सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा विभागीय बैठकों में बार-बार निर्देश दिये जाने के बाद भी पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर आदिवासी कन्या छात्रावास चौरई की प्राथमिक शिक्षक (अधीक्षक) श्रीमती वर्षा शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्राथमिक शिक्षक (अधीक्षक) श्रीमती शर्मा का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिछुआ रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। प्राथमिक शिक्षक (अधीक्षक) श्रीमती शर्मा द्वारा छात्रावासी छात्र-छात्राओं को माता-पिता/पालकों के आवेदन पर उनके साथ ही छात्रावास से ले जाने की अनुमति देने के निर्देशों के बावजूद एक अन्य बाहरी व्यक्ति के साथ 3 छात्राओं को छात्रावास से घर ले जाने की अनुमति देने और रास्ते में दुर्घटना घटित होने से यह कृत्य छात्रावास नियमावली और आचरण नियमों के विपरीत होने पर कदाचरण की श्रेणी में आने पर यह कार्यवाही की गई है ।
Transcript Unavailable.
