कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न ============================================== मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया के दिशा निर्देशन में सी.एम.एच.ओ. कार्यालय के सभाकक्ष में आज प्रभारी जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.नरेश गोन्नाडे की अध्यक्षता में विकासखण्डों के सभी कुष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कुष्ठ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में प्रभारी जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.गोन्नाडे द्वारा कुष्ठ उन्मूलन कार्यकम के अंतर्गत आगामी माह में कुष्ठ कार्यकर्ताओं को नये कुष्ठ रोगियों की खोज व चिन्हांकन कर उन्हें उपचार प्रदान करने के निर्देश दिये गये। जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक ने बताया कि कुष्ठ उन्मूलन कार्यकम के अंतर्गत माह दिसंबर 2023 में नये 10 कुष्ठ रोगियों की खोज कर उनका उपचार प्रारंभ किया जा चुका है। साथ ही जिला कुष्ठ अधिकारी द्वारा कुष्ठ कार्यकर्ताओं को अपने विकासखण्डों के सभी ग्रामों में कुष्ठ के प्रति भ्रांतियों को दूर करने के लिये लोगों जागरूक करने के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिले में कुल 160 कुष्ठ रोगी उपचाररत हैं।