स्वच्छता सर्वेक्षण पिछड़ा छिंदवाड़ा 14 वे रैंक से 55 वे पायदान पर पहुंचा
मोबाईल वाणी पर कॉल कर जाने मंडी भाव।
सुबह की सुरुवात मोबाइल वाणी के साथ साथियों नमस्कार आप सुन रहे हैं आज 12 जनवरी स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर समस्त देशवासियों को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं आइए जानते हैं स्वामी विवेकानन्द की जिवन का संक्षिप्त परिचय एक युवा संन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगंध विदेशों में बिखेरनें वाले स्वामी विवेकानंद साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान थे। स्वामी विवेकानंद – ने ‘योग’, ‘राजयोग’ तथा ‘ज्ञानयोग’ जैसे ग्रंथों की रचना करके युवा जगत को एक नई राह दिखाई है जिसका प्रभाव जनमानस पर युगों-युगों तक छाया रहेगा। कन्याकुमारी में निर्मित उनका स्मारक आज भी स्वामी विवेकानंद महानता की कहानी बताता है। “संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका है असंभव से भी आगे निकल जाना।“ ऐसी सोच वाले व्यक्तित्व थे। स्वामी विवेकानंद। जिन्होनें अध्यात्मिक, धार्मिक ज्ञान के बल पर समस्त मानव जीवन को अपनी रचनाओं के माध्यम से सीख दी वे हमेशा कर्म पर भरोसा रखने वाले महापुरुष थे। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए तब तक कोशिश करते रहना चाहिए जब तक की लक्ष्य हासिल नहीं हो जाए। तेजस्वी प्रतिभा वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद के विचार काफी प्रभावित करने वाले थे जिसे अगर कोई अपनी जिंदगी में लागू कर ले तो सफलता जरूर हासिल होती है – यही नहीं विवेकानंद जी ने अपने अध्यात्म से प्राप्त विचारों से भी लोगों को प्रेरित किया जिसमें से एक विचार इस प्रकार है – ‘उठो जागो, और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो’।। स्वामी विवेकानंद ने अपने आध्यात्मिक चिंतन और दर्शन से न सिर्फ लोगों को प्रेरणा दी है बल्कि भारत को पूरे विश्व में गौरान्वित किया है।
शासकीय आईटीआई छिन्दवाडा के शिविर में लगभग 80 विद्यार्थियों के बनाये गये लर्निंग लाईसेंस =============================================== राष्ट्रीय युवा दिवस और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 11 से 15 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियां संचालित होना है। इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन की विभिन्न प्रशिक्षण/ उद्यमिता योजनाओं की जानकारी और कैरियर मार्गदर्शन के लिये आज शासकीय आईटीआई छिन्दवाडा में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 80 विद्यार्थियों के लर्निंग लाईसेंस बनाये गये। शासकीय आईटीआई छिन्दवाडा के प्राचार्य श्री सी.बी.उईके ने बताया कि शिविर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेहगुरिया के साथ ही परिवहन कार्यालय के सर्वश्री सूर्यप्रताप सिंह, दिलीप सोनी, रितिक मालवी, भूपेन्द्र टेकनकर व तरूण चावरे और शासकीय आईटीआई छिन्दवाडा के सर्वश्री एस.के.पांसे, एस.पी.सूर्यवंशी, शिव कुमार सनोडिया व जे.एस.राठौर के समन्वय से प्रशिक्षणार्थियों के लर्निंग लाईसेंस बनाने में विशेष सहयोग किया गया।
स्वच्छता सर्वेक्षण सौंसर को चौथी रैंक
साप्ताहिक बाजार में ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
एक बार फिर छिंदवाड़ा शहर के क्षेत्र सोनपुर में दिखे बाघ के पाग मार्क
