शासकीय आईटीआई छिन्दवाडा के शिविर में लगभग 80 विद्यार्थियों के बनाये गये लर्निंग लाईसेंस =============================================== राष्ट्रीय युवा दिवस और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 11 से 15 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियां संचालित होना है। इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन की विभिन्न प्रशिक्षण/ उद्यमिता योजनाओं की जानकारी और कैरियर मार्गदर्शन के लिये आज शासकीय आईटीआई छिन्दवाडा में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 80 विद्यार्थियों के लर्निंग लाईसेंस बनाये गये। शासकीय आईटीआई छिन्दवाडा के प्राचार्य श्री सी.बी.उईके ने बताया कि शिविर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेहगुरिया के साथ ही परिवहन कार्यालय के सर्वश्री सूर्यप्रताप सिंह, दिलीप सोनी, रितिक मालवी, भूपेन्द्र टेकनकर व तरूण चावरे और शासकीय आईटीआई छिन्दवाडा के सर्वश्री एस.के.पांसे, एस.पी.सूर्यवंशी, शिव कुमार सनोडिया व जे.एस.राठौर के समन्वय से प्रशिक्षणार्थियों के लर्निंग लाईसेंस बनाने में विशेष सहयोग किया गया।
