6 जनपदों की 14 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 23 जनवरी को कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 23 जनवरी को जिले की 5 विधानसभा की 6 जनपद पंचायतों की 14 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है । नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल ने बताया कि आज विधानसभा चौरई की जनपद पंचायत चौरई की ग्राम पंचायत नीलकंठीखुर्द और निशानजानोजी, विधानसभा अमरवाड़ा की जनपद पंचायत अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत साजवा और कहुआ एवं जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत अतरिया और भैसखोह, विधानसभा सौंसर की जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत बेलखेड़ा, भवारी, तिकाड़ी और खूनाझिरखुर्द, विधानसभा परासिया की जनपद पंचायत परासिया की ग्राम पंचायत इटावा और खजरीअंतु तथा विधानसभा पांढुर्णा की जनपद पंचायत पांढुर्णा की ग्राम पंचायत पठारा और पाठई में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है।
छिंदवाड़ा में सुबह से देर शाम तक उत्सव का माहौल घरो और मंदिरों में दीपक हुए प्रज्वलित
गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पुन्हार जिला पंचायत प्रांगण में करेंगे ध्वाजारोहण गणतंत्र दिवस पर्व पर 26 जनवरी को प्रात: 7:30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय पुन्हार जिला पंचायत प्रांगण में ध्वाजारोहण करेंगे । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल ने सभी से इस अवसर पर उपस्थिति की अपील की है।
Transcript Unavailable.
सोमवार को नगर के वार्ड आठ स्थित कबीर चौरा संतोष आश्रम में तीन दिवसीय विशाल ज्ञान यज्ञ सत्संग समारोह का समापन हुआ। कबीर चौरा संतोष सेवा समिति के आयोजन में कबीर निर्णय मंदिर बुरहानपुर से पहुंच आचार्य महान साहेबजी अंतिम दिन जीवन, संसार एवं स्वयं को बाधने पर कबीर के विचारों को सुनाया। आपने कहा कि हमारे में जो संस्कार की प्रवृति या आसक्ति है वह हमें बांधकर रखती है। यहीं बंधन हमें तर्क करने, सदविवेक विचार करने और सत्य को जानने से रोकता है। संत कबीर कहते है कि मनुष्य ने संसार में रहते हुए उससे मोहित नहीं होना चाहिए। संसार का यही मोह आपको बंधन में बांध कर रखता है। इन बंधनों से मुक्ति पाकर ही आप स्वयं में परमशक्ति को पा सकते है। महान साहेबजी से जीवन का मर्म और मनुष्य स्वाभ पर विस्तार से जानकारी रखी। इस के पूर्व संत मंडली ने विचार रखते हुए अंधविश्वास, कुप्रथा, पाखंड, धर्म की परिभाषा और सत्य क्या है पर विस्तार से विचार रखे। सरंक्षक संतोष साहेब ने भी विचार रखे। समिति के अध्यक्ष भानुदास गोखे एवं पदाधिकारियों ने संत मंडली का स्वागत किया। आश्रम के सरंक्षक सदस्य महेश साहेब ने सत्संग का समापन किया। सत्संग का समापन आरती व भंडारा से हुआ। कबीर पंथी व आश्रम संचालन समिति के सदस्यों से संत मंडली का स्वागत कर गुरूवंदना की।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
राममय बना ग्राम बिछवी दुल्हन की तरह सजा ग्राम
