आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रहे हैं भारत सरकार द्वारा नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही है यह दिन उनके साहस और देशभक्ति को याद करने का दिन है उन्होंने आजादी लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और जय हिंद के धार-धार भूषण से स्वाधीनता के लिए लोगों को प्रेरित किया था। आज हमारे साथ गांधी व लोहीयावादी विचारक डॉ अनुप सिंह सर के साथ मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
संसार मे मोह से मुक्त होकर जीवन जिए महान साहेब
Transcript Unavailable.
श्रीराम मंदिर से निकली शोभायात्रा
अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या में हुई श्री रामचंद्र की प्राणप्रतिष्ठा
मातेश्वरी मंदिर में हुआ आयोजन
सुंदरकांड, हवन, पूजन ,भंडारा , भजन के साथ आतिशबाजी ने मन मोहा।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री श्री लोधी करेंगे ध्वजारोहण गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह प्रतिवर्षानुसार 26 जनवरी को गरिमामय रूप से स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने बताया कि 26 जनवरी के पल-प्रतिपल के निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि का आगमन प्रात: 8:58 बजे होगा तथा वे प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं सलामी लेने के बाद प्रात: 9:05 बजे से 9:15 बजे तक परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अतिथि प्रात: 9:15 बजे से 9:35 बजे तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे तथा प्रात: 9:35 से 9:45 बजे तक हर्ष फायर और मार्च पास्ट व प्रात: 9:45 से 10:40 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार प्रात: 10:40 से 11:05 बजे तक झांकी प्रदर्शन होगा और प्रात: 11:05 से 11:30 बजे तक प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार 26 जनवरी को शाम 7 बजे से राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में भारत पर्व का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। जिला प्रशासन ने सभी से इन समारोहों में उपस्थिति की अपील की है।
गणतंत्र दिवस पर्व पर 26 जनवरी को प्रात: 7:30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार जिला पंचायत प्रांगण में ध्वाजारोहण करेंगे । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल ने सभी से इस अवसर पर उपस्थिति की अपील की है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड किये जारी
