हरदा जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने फहराया तिरंगा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला दीप गांव कला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक माधव वाट सम्मानित हरदा जिलेे में 75 वां गणतंत्र दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम हरदा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ परेड की सलामी ली। मंत्री श्रीमती गौर ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। कार्यक्रम के अंत मे सराहनीय कार्य करने वाले प्राथमिक शिक्षक माधव वाट शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला दीप गांव कला सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । शिक्षक माधव वाट सौसर विकास खंड के मुल निवासी होने के कारण उन्हें सम्मानित होने पर सौसर क्षेत्र से दोस्त मित्रों सहित शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Transcript Unavailable.

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री श्री लोधी का किया गया आत्मीय स्वागत और अभिनंदन ================================================= प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी के सर्किट हाउस छिंदवाड़ा पहुंचने पर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह व एसडीएम श्री सुधीर जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और आम जन द्वारा पुष्पगुच्छ और पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया ।

75वें गणतंत्र_दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय जवाहर कन्या हाई स्कूल छिन्दवाड़ा में आयोजित विशेष भोज में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस दौरान बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बच्चों के साथ स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया।

कलेक्टर श्री पुष्प ने कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया ================================================= कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी, पत्रकार और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम में शासकीय कला पथक दल के साथ सभी ने राष्ट्र गान का गायन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पुष्प ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनायें दी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Independence day song

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.