दर्जनों लोगों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण ,संगठन को मिलेगी मजबूती दाउदनगर- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता के दाऊद नगर स्थित आवास पर श्री मेहता एवं वार्ड पार्षद नंदकिशोर चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इनमें मेरीगोल्ड ग्लोबल पब्लिक स्कूल के निदेशक विभु राज, इं. रविकांत कुमार ,अवधेश चौधरी ,अविनाश कुमार वर्मा, धीरज कुमार ,धनंजय चौधरी, अनिल चौधरी, लखन प्रजापति, मनोज चौधरी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं. श्री मेहता ने कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. उनकी कोशिश है कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाया जाये. सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिले .उन्होंने कोरोना से बचाव के लिये लोगों से जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की. वार्ड पार्षद नंदकिशोर चौधरी ने कहा कि उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाये. इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू कुशवाहा ,शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह, सोनू गुप्ता, गुलाब चंद्रवंशी ,प्रमोद ठाकुर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बिजली बिल और लोन को माफ करने की मांग.दाउदनगर- भीम आर्मी भारत एकता मिशन आजाद समाज पार्टी की बैठक महावर में पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पिंटू पासवान भी मौजूद रहे. बैठक की जानकारी देते हुये पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि महावर पंचायत के महादलित टोला रामलाल बिगहा में बिजली बिल और जीविका समूह के लोन को माफ करने की मांग बिहार सरकार से की गयी. कहा गया कि कुछ लोगों ने जीविका के माध्यम से लोन लिया था. लॉकडाउन के कारण पिछले कई महीनों से कोई काम -धंधा नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है. कोरोना महामारी के कारण अर्थोपार्जन का जरिया बंद है .इसके कारण उन लोगों ने बिजली बिल और लोन को माफ करने की मांग बिहार सरकार से की है. इस मौके पर धनेश कुमार, रविंद्र कुमार ,मुन्ना कुमार, डोमन राम, गुप्तेश्वर राम, नरेश राम, चनारिक राम,शंकर कुमार, राजेश कुमार ,जीविका दीदी गीता देवी, ललिता देवी, बिंदा देवी, कुसुम देवी ,पार्वती देवी ,नीलम देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मारपीट के घटना की निंदा आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग दाउदनगर-यादव महासभा दाउदनगर की एक आपात बैठक अध्यक्ष नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें बिरई गांव में मारपीट की घटना की निंदा करते हुये आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन से की गयी.कहा गया कि 15 की संख्या में आरोपितों ने राम प्रसाद सिंह के घर में घुसकर महिलाओं एवं अन्य लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिसमें चार लोग जख्मी हो गये हैं. चारों को रेफर कर दिया गया है. अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुये कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिये, अन्यथा आंदोलनात्मक रवैया भी अपनाया जा सकता है. यह घटना काफी निंदनीय है. इस बैठक में अरवल जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजन यादव ,कमलेश यादव ,संजय यादव ,अखिलेश यादव ,छोटन कुमार ,रविंद्र यादव, सुधीर यादव ,अनिल यादव, राजकुमार सिंह ,सुखदेव सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मंगलवार की 24 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करोना जांच किया गया जिसमें एक व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव आया है ।समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि अब तक 141 लोगों की जांच की गई है जिसमें कुल आठ पॉजिटिव एक्टिव मामला सामने आया है। प्रभारी डॉक्टर ने लोगों से गर्म खाना एवं लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह भी किया है।
सांप काटने से एक युवक की मौत हो गयी है । मृतक अम्बा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी दशरथ राम का 30 वर्षीय पुत्र दिलकेश्वर राम बताया जाता है । मिली जानकारी के अनुसार युवक हरिहर गंज थाना अंतर्गत हनिया गांव अपने ससुराल धान रोपने गया था । मंगलवार की देर रात सोए अवस्था मे उसे सांप ने डँस लिया । जिसके बाद उसके परिजन उसे झाड़ फूंक कराने वार स्थित बक्स बाबा के मंदिर ले गए । जहां से हालत बिगड़ते देख उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया । सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इधर जैसे ही मौत की खबर परिजनों को लगी वे अस्पताल परिसर में ही चीत्कार कर रोने बिलखने लगे । परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं । इस घटना के बाद उसकी पत्नी सरिता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है ।
शिक्षक कर्मचारी संगठन के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को रमेश चौक पर सामान्य प्रशासन विभाग ,बिहार सरकार के पत्रांक 6832 को शिक्षक एवं कर्मचारीयों ने जलाकर न सिर्फ विरोध जताया बल्कि बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की । संघ के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह ने बताया कि आज पूरे बिहार में जिला मुख्यालयों के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय में भी उक्त पत्र जलाकर शिक्षक कर्मचारी विरोध जता रहे हैं । शिक्षक कर्मचारी के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सरकार यदि इस पत्र को वापस नहीं लेती है तो कोरोना काल में भी हम शिक्षक कर्मचारी संयुक्त रुप से तीव्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे । जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी ।
Transcript Unavailable.
विनय कुमार सिंह बारुण (औरंगाबाद) प्रखंड के जल विद्युत परियोजना के पास रास्ते पर कुछ दिन पूर्व बालू के अवैध ढुलाई रोकने के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग की थी .जिससे स्थानीय ग्रामीणों व किसानों में आक्रोश है. इस समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है. धमनी गांव के लाल चंद चौधरी पड़रिया के रामजी सिंह राकेश कुमार सिंह उपेन्द्र सिंह पप्पू कुमार चौधरी आलोक कुमार राजकिशोर सिंह अभिषेक कुमार संतोष कुमार के साथ अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि जल विद्युत परियोजना के समीप रास्ते पर 5 फीट का बैरिकेटिंग लगाया गया है जिससे आने जाने में लोगों को दिक्कत हो रही है. इस रास्ते से वरुण पंचायत के विभिन्न गांव जैसे धमनी, पड़रिया छक्कन बीघा, चंद्र बीघा, हसनपुरा भूलन विभाग बनकट नरचाही आदि कई गांवों के लोगों का आवागमन है 5 फीट पर बैरिकेडिंग होने से कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर व अन्य संबंधित कृषि यंत्र उपकरण ले जाना एवं एंबुलेंस के साथ-साथ बाइक व पैदल पार होना भी मुश्किल हो गया है इधर सीओ बसन्त कुमार राय ने बताया कि बैरिकेडिंग हटाने के आलोक में ग्रामीणों ने आवेदन दिया है जिला प्रशासन के आदेशानुसार पुल पर बैरिकेडिंग लगाई गई है वरीय अधिकारियों से चर्चा की जाएगी
विनय कुमार सिंह बारुण( औरंगाबाद) बारुण थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव में सैलून की दुकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार इंग्लिश गांव निवासी बलबीर सिंह ने अपना दुकान भाड़े पर इंग्लिश गांव के ही विजय ठाकुर को सैलून खोलने के लिए दिया था। कुछ दिन से विजय ठाकुर सैलून बंद किया हुआ था ।आरोप है कि बंद सलून में बलबीर सिंह ने ताला बंद कर दिया जिसको लेकर तनाव बढ़ गया और मारपीट हो गई जख्मी मिथुन ठाकुर ने बताया कि बंद ताले को विजय ठाकुर ने तोड़ दिया इसी को लेकर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों तरफ के लोग एक दूसरे से भिड़ गए ।इस घटना में एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं इधर बारुण थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त हुई है
सोमवार को बारुण थाना क्षेत्र के बरुआ पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर जिस महिला की मौत हुई थी. उसके आश्रित को सामाजिक कार्यकर्ता दीपक यादव ने 20हजार की सहायता राशि प्रदान की. ज्ञात हो कि डेहरी से ठेला खरीदकर अपने बेटे के साथ घर लौट रही बिलासपुर गांव की महिला सुशीला देवी को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया था इस घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई थी. जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था
