दर्जनों लोगों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण ,संगठन को मिलेगी मजबूती दाउदनगर- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता के दाऊद नगर स्थित आवास पर श्री मेहता एवं वार्ड पार्षद नंदकिशोर चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इनमें मेरीगोल्ड ग्लोबल पब्लिक स्कूल के निदेशक विभु राज, इं. रविकांत कुमार ,अवधेश चौधरी ,अविनाश कुमार वर्मा, धीरज कुमार ,धनंजय चौधरी, अनिल चौधरी, लखन प्रजापति, मनोज चौधरी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं. श्री मेहता ने कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. उनकी कोशिश है कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाया जाये. सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिले .उन्होंने कोरोना से बचाव के लिये लोगों से जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की. वार्ड पार्षद नंदकिशोर चौधरी ने कहा कि उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाये. इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू कुशवाहा ,शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह, सोनू गुप्ता, गुलाब चंद्रवंशी ,प्रमोद ठाकुर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।