बिजली बिल और लोन को माफ करने की मांग.दाउदनगर- भीम आर्मी भारत एकता मिशन आजाद समाज पार्टी की बैठक महावर में पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पिंटू पासवान भी मौजूद रहे. बैठक की जानकारी देते हुये पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि महावर पंचायत के महादलित टोला रामलाल बिगहा में बिजली बिल और जीविका समूह के लोन को माफ करने की मांग बिहार सरकार से की गयी. कहा गया कि कुछ लोगों ने जीविका के माध्यम से लोन लिया था. लॉकडाउन के कारण पिछले कई महीनों से कोई काम -धंधा नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है. कोरोना महामारी के कारण अर्थोपार्जन का जरिया बंद है .इसके कारण उन लोगों ने बिजली बिल और लोन को माफ करने की मांग बिहार सरकार से की है. इस मौके पर धनेश कुमार, रविंद्र कुमार ,मुन्ना कुमार, डोमन राम, गुप्तेश्वर राम, नरेश राम, चनारिक राम,शंकर कुमार, राजेश कुमार ,जीविका दीदी गीता देवी, ललिता देवी, बिंदा देवी, कुसुम देवी ,पार्वती देवी ,नीलम देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।