शिक्षक कर्मचारी संगठन के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को रमेश चौक पर सामान्य प्रशासन विभाग ,बिहार सरकार के पत्रांक 6832 को शिक्षक एवं कर्मचारीयों ने जलाकर न सिर्फ विरोध जताया बल्कि बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की । संघ के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह ने बताया कि आज पूरे बिहार में जिला मुख्यालयों के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय में भी उक्त पत्र जलाकर शिक्षक कर्मचारी विरोध जता रहे हैं । शिक्षक कर्मचारी के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सरकार यदि इस पत्र को वापस नहीं लेती है तो कोरोना काल में भी हम शिक्षक कर्मचारी संयुक्त रुप से तीव्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे । जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी ।