कोविड-19 लोगों के जेहन में भय का वातावरण पैदा कर दिया है. लोग अब हर बात से संकोच में पड़ने लगे हैं. उनमें क्या करें और क्या न करें कि अजब सी खींचतान शुरू हो गई है. इस बीच सामने आ रहा है कि कोरोना के डर से मां बच्चों को दूध पिलाने से परहेज कर रही है. स्तनपान कराने से बच्चों को कोरोना हो सकता है. लेकिन अभी तक इसका कोई प्रमाण सामने नहीं आया है. इसलिए नवजात को स्तनपान कराना माँ को नहीं छोड़ना चाहिए. ऐसा करने से दूसरी समस्या हो सकती है देव पीएचसी प्रभारी कहते हैं कि स्तनपान के जरिए कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है, और इसलिए कोरोना पीड़ित महिलायें भी शिशु को अपना दूध पिला सकती है .कोरोना संक्रमित या संक्रमण के संदेह होने पर भी शिशु को अपना दूध पिलाने के लिए मां को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. जब तक माँ बहुत ज्यादा बीमार नहीं है. बच्चे को उससे अलग नहीं किया जाना चाहिए. कहते हैं कि स्तनपान के जरिए कोरोना संक्रमण का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है .मां के दूध में जिंदा वायरस नहीं मिला है. इसलिए मां से बच्चे को कोरोना संक्रमण होने का अब तक कोई प्रमाण नहीं है. बच्चों में कोविड-19 का खतरा कम होता है. जबकि कुछ ऐसी अन्य बीमारियों का खतरा अधिक रहता है जिन्हें स्तनपान के जरिए रोका जा सकता है. स्तनपान से पहले मां को लगाना होगा मास्क स्तनपान से पहले मां को मास्क लगाना चाहिए .शिशु को छूने से पहले और बाद में अपने हाथ धोने चाहिए. और नियमित रूप से आसपास की सतहों को साफ और संक्रमण मुक्त करना चाहिए. दरअसल कई बार देखा गया है कि स्तनपान के दौरान मां को खांसी होने लगती है या फिर अन्य कोई समस्या उसे ऐसा करने से कोरोना के संक्रमण कम रहेगा और बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे. छह माह से बड़े बच्चों को आहार भी दे छह माह से बड़े बच्चों को स्तनपान कराने के साथ पूरक आहार देना भी शुरू करना चाहिए.यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास का समय होता है. इस दौरान दाल ,दूध ,दूध से बने पदार्थ, मौसमी फल और हरी सब्जियां भी देना चाहिए .ऐसा करने से बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक से होता है
मदनपुर सब्जियों का राजा आलू के भाव दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं .खुदरा मंडी में 25- 30 रूपए किलो से बढ़कर एक सप्ताह में 28 -32 किलो पर आलू पहुंच गया .वहीं टमाटर इतना लाल हो गया कि 70 से 100 रुपये किलो तक हो गया है. 20 दिन पहले तक 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रहा था. लगातार हुई बारिश के कारण ऊंचे खेतों में पानी है. इससे हरी सब्जियों के भाव दोगुने हो गए हुए हैं .इसका असर आम लोगों की खाने की थाली पर पड़ा है. हरी सब्जियों के दाम आसमान पर चले जाने से लोग हैरान व परेशान हैं. सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने से गरीबों की थाली से सब्जियां धीरे-धीरे गायब होने लगे हैं .आलू प्याज टमाटर बैंगन भिंडी परवल आदि सब्जी अभी के दौर में बाजारों में मिल रहा है. गांव व शहर के लोगों ने बताया कि सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि का कारण मौसम की मार और जमाखोरी है .लोगों का यह भी कहना है कि सावन शुरू होने का भी असर सब्जियों पर पड़ा है. सावन शुरू होने के साथ ही लोग मांस मछली अंडा आदि को खाना बंद कर देते हैं ऐसे बाजारों में हरी सब्जियों की मांग काफी बढ़ जाती है. मौसम की मार से गायब हो गई लोकल सब्जी सब्जी विक्रेता शंभू कुमार इंदल कुमार विपिन मेहता ने बताया कि लगातार हो रही बारिश ने बाजारों से लोकल सब्जी पूर्ण रूप से गयब इलाके में बारिश के पानी ने सब्जियों को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया है जिससे प्रखंड में सब्जी की आपूर्ति बाहर के ही सब्जियां से हो रही है. इससे भी सब्जियों के दाम बढ़ने का अनुमान प्रखंड के लोग लगा रहे हैं
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
चितरंजन कुमार- मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के चौधरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के ऊपर खेत में काम करने दौरान बज्रपात गिर जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।घटना की सूचना पाकर सलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यक्ति की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के चौधरी बिगहा निवासी सीताराम चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी के रूप में हुई है।
चितरंजन कुमार मदनपुर- मदनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बहुद्देशीय भवन में बिडिओ कनिष्क कुमार सिंह की अध्यक्षता में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह में सीओ राजीव रंजन को स्थानांतरित होने के बाद प्रखंड के सभी सरकारी कर्मी उन्हें भव्य विदाई देकर इनके कार्य को सराहनीय बताया. सीओ के कार्यकाल में जमीन विवाद का निष्पादन में अहम भूमिका रही सबसे ज्यादा प्रखंड के छात्र छात्रा को सीओ में सुविधा दिए थे जाति आवासीय आचरण और ओबीसी प्रमाण पत्र के लिए एक दिन ज्यादा समय नहीं देना पड़ता था सीओ के द्वारा सामाजिक समस्या को कम समय में निष्पादन करने के तरीकों को लोग याद कर विदाई के बाद काफी चर्चा किया. बिडिओ कनिष्क कुमार सिंह ने बताया कि सीओ के कामकाज कुशल रहने से अक्सर इनका उपमा अन्य सीओ को भी दिया जाया करता था चुनाव और संप्रदायिक मामले को सरलता पूर्वक निष्पादन करने के अनुभवी माने जाते हैं उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी ने जितना योगदान राजस्व सेवा में दिया है इनकी कमी हमेशा खलेगी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने कहा कि यह शाश्वत सत्य है कि एक दिन सबको जाना है स्थानांतरण तो श्रृंगार है. सीओ राजीव रंजन ने कहा कि मदनपुर में मुझे काफी कुछ सीखने का मौका मिला जिसे भुला नहीं पाएंगे इस मौके पर सलैया थाना अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे
Transcript Unavailable.
हसपुरा में जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद के तत्वधान में प्रेमचंद की जयंती मनाई गई
रफीगंज छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने 200 सक्रिय सदस्य एवं 1000 छात्र जदयू कार्यकर्ता बनाने का रखा लक्ष्य रफीगंज छात्र जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने बताया कि बहुत जल्द रफीगंज प्रखंड में छात्र जदयू का विस्तार किया जाएगा जिसमें हमने 200 सक्रिय सदस्य एवं 1000 छात्र जदयू कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा है हमारा मुख्य उद्देश्य होगा बिहार सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा चलाएं जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए योजनाओं के बारे में सभी छात्राओं तक पहुंचाना एवं छात्रों से जुड़ी हर समस्याओं का समाधान करना बिहार सरकार द्वारा बहुत सी ऐसी योजनाएं छात्र छात्राओं के लिए चलाई जा रही है जिससे जानकारी के अभाव में बहुत से छात्राएं योजनाओं से वंचित रह जाते हैं उन्होंने बताया कि अभी लॉक डाउन की वजह से पार्टी का विस्तार नहीं किया जा रहा है लॉकडाउन खुलते ही एक नई ऊर्जा के साथ नए छात्र जदयू के कार्यकर्तागण पूरे उत्साह एवं लगन के साथ कार्य करेंगे हर गांव एवं पंचायत स्तर पर छात्र जदयू का विस्तार किया जाएगा जिससे रफीगंज छात्र जदयू ऋषिकेश कुमार के साथ मजबूती के साथ कार्य करेंगे
