मदनपुर सब्जियों का राजा आलू के भाव दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं .खुदरा मंडी में 25- 30 रूपए किलो से बढ़कर एक सप्ताह में 28 -32 किलो पर आलू पहुंच गया .वहीं टमाटर इतना लाल हो गया कि 70 से 100 रुपये किलो तक हो गया है. 20 दिन पहले तक 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रहा था. लगातार हुई बारिश के कारण ऊंचे खेतों में पानी है. इससे हरी सब्जियों के भाव दोगुने हो गए हुए हैं .इसका असर आम लोगों की खाने की थाली पर पड़ा है. हरी सब्जियों के दाम आसमान पर चले जाने से लोग हैरान व परेशान हैं. सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने से गरीबों की थाली से सब्जियां धीरे-धीरे गायब होने लगे हैं .आलू प्याज टमाटर बैंगन भिंडी परवल आदि सब्जी अभी के दौर में बाजारों में मिल रहा है. गांव व शहर के लोगों ने बताया कि सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि का कारण मौसम की मार और जमाखोरी है .लोगों का यह भी कहना है कि सावन शुरू होने का भी असर सब्जियों पर पड़ा है. सावन शुरू होने के साथ ही लोग मांस मछली अंडा आदि को खाना बंद कर देते हैं ऐसे बाजारों में हरी सब्जियों की मांग काफी बढ़ जाती है. मौसम की मार से गायब हो गई लोकल सब्जी सब्जी विक्रेता शंभू कुमार इंदल कुमार विपिन मेहता ने बताया कि लगातार हो रही बारिश ने बाजारों से लोकल सब्जी पूर्ण रूप से गयब इलाके में बारिश के पानी ने सब्जियों को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया है जिससे प्रखंड में सब्जी की आपूर्ति बाहर के ही सब्जियां से हो रही है. इससे भी सब्जियों के दाम बढ़ने का अनुमान प्रखंड के लोग लगा रहे हैं
