रफीगंज छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने 200 सक्रिय सदस्य एवं 1000 छात्र जदयू कार्यकर्ता बनाने का रखा लक्ष्य रफीगंज छात्र जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने बताया कि बहुत जल्द रफीगंज प्रखंड में छात्र जदयू का विस्तार किया जाएगा जिसमें हमने 200 सक्रिय सदस्य एवं 1000 छात्र जदयू कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा है हमारा मुख्य उद्देश्य होगा बिहार सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा चलाएं जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए योजनाओं के बारे में सभी छात्राओं तक पहुंचाना एवं छात्रों से जुड़ी हर समस्याओं का समाधान करना बिहार सरकार द्वारा बहुत सी ऐसी योजनाएं छात्र छात्राओं के लिए चलाई जा रही है जिससे जानकारी के अभाव में बहुत से छात्राएं योजनाओं से वंचित रह जाते हैं उन्होंने बताया कि अभी लॉक डाउन की वजह से पार्टी का विस्तार नहीं किया जा रहा है लॉकडाउन खुलते ही एक नई ऊर्जा के साथ नए छात्र जदयू के कार्यकर्तागण पूरे उत्साह एवं लगन के साथ कार्य करेंगे हर गांव एवं पंचायत स्तर पर छात्र जदयू का विस्तार किया जाएगा जिससे रफीगंज छात्र जदयू ऋषिकेश कुमार के साथ मजबूती के साथ कार्य करेंगे
