Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विनय कुमार सिंह देव देव प्रखंड के बिश्रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में भी बी/153 बटालियन द्वारा 20 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरुआत सोमवार को किया गया जिसका उद्घाटन सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार सहायक कमाण्डेन्ट बी श्रवण कुमार कमाण्डेन्ट सकेत सौरभ ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया. सहायक कमाण्डेन्ट बी श्रवण कुमार ने कहा कि कमाण्डेन्ट सौरभ चौधरी के दिशा निर्देश में नागरिक सहायता कार्यक्रम के तहत नक्सल इलाके के महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ समाज में सुरक्षा के साथ-साथ भयमुक्त वातावरण कायम करने में लगातार सहयोग करती रही है नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों की कौशल दक्षता विकसित करने के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के जरिए स्वरोजगार से जुड़कर अधिक रूप से स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है पूर्व में भी इस इलाके में रहने वाले को सीआरपीएफ कैंप के माध्यम से सिलाई प्रशिक्षण दिया गया और दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर रोजगार की दिशा में अग्रसर की है इस दौरान सीआरपीएफ के जवान और कई ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही
कसमा थाना के नराईच गांव स्थित तालाब में सोमवार को रामाशीष सिंह के 16 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार की डूबकर मौत हो गई l इस घटना की सूचना मिलते ही कासमा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शौच करने गया था इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया जहां उसकी डूबकर मौत हो गई इधर रक्षाबंधन का दिन परिवार में घटी इस हादसे के बाद माहौल गमगीन है सब जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है
75 लीटर देसी शराब बरामद तीन बाइक जपत 4 शराब तस्कर गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना को चार शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है । कसमा थाना प्रभारी बलवंत कुमार सिंह ने बताया गुप्त सूचना मिली की शाहगंज मोड़ के पास तीन बाइक सवार शराब लेकर रफीगंज की ओर रहे हैं । पुलिस सूचना के सत्यापन हेतु शाहगंज पहुंची पुलिस गाड़ी को देखकर तीनों मोटरसाइकिल भागने का प्रयास करने लगे मगर पुलिस बल द्वारा सभी को पकड़ लिया गया मोटरसाइकिल की छानबीन की गई तो प्लास्टिक के बोरे में कुल 75 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। पूछताछ में सभी ने गोह थाना के काजी बिगहा निवासी उदय यादव के पुत्र मनीष कुमार राजेंद्र यादव के पुत्र पिंटू कुमार रामचंद्र यादव के पुत्र विमलेश कुमार रामस्वरूप यादव के पुत्र अभय कुमार के रूप में पहचान हुई। जिसके बाद सभी वाहन मालिकों के खिलाफ धारा (30क) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के अंतर्गत आरोपित बनाते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पूर्व विधायक रणविजय सिंह की पत्नी की कोरोना से हुई मौत। गोह, (औरंगाबाद)। बिहार में कोरोना थमने का नाम नही ले रहा है।लगातार दिन प्रतिदिन कोरोना की मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला गोह प्रखण्ड के बन्देया निवासी व गोह विधान सभा के पूर्व जदयू विधायक रणविजय सिंह की धर्मपत्नी शशि सिंह की 64 वर्ष की अवस्था में पिछले दिवस पटना एम्स में निधन हो गई। उनकी मौत से इलाके में शोक की जहां लहर दौडी है वहीं कोरोना संक्रमण से लोगों में भय व्याप्त हो चला है। बताते चले कि शशि सिंह का विगत दस दिन पूर्व ही रिपोर्ट पोजेटिव आया था। वे लगभग दस दिनों से पटना एम्स में भर्ती थी। जिनका आज देहांत हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी कई नेता व कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया है।
