जब जांच केंद्र के पास गन्दगी लगा हुआ है तो साफ सफाई की बात करना बेमानी होगी
पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हुई है
विजय सिंह कॉलेज में प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह ने नामांकन लिस्ट जारी करते हुए संबंधित प्रोफ़ेसर से मिलकर नामांकन लेने की बात कही
चितरंजन कुमार:- खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से जहां एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई वही एक व्यक्ति गम्भीर रूप घायल है।घटना शुक्रवार की सुबह की है मदनपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गाँव के व्यक्ति की पहचान केदार यादव उम्र 60 वर्ष पिता द्वारिक यादव मृतक एव रंजीत यादव पिता भिखर यादव घायल के रूप में हुई है।युक्त दोनो व्यक्ति सुबह खेत मे काम करने गयें थेऔर काम करने क्रम वे करंट की चपेट में आ गयें।ग्रामीणों के मदद से परिजनों ने दोनों को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहाँ डॉक्टरो ने जांच के बाद एक को मृत घोषित करा दिया।जबकि एक का इलाज चल रहा है।मौत की सूचना पाते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में चीत्कार का माहौल उतपन्न रहा।
औरंगाबाद । शुक्रवार को डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मियों द्वारा आई सी यू वार्ड का निरीक्षण किया गया। तथा यथाशीघ्र आइसीयू को चालू करने का निर्देशे दिया ।इस दैरान डीएम ने मेल जनरल वार्ड का औचक निरीक्षण किया । वहां पहुंच कर डॉक्टर की उपस्थिति की जांच की गई। उनके द्वारा वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की गई एवं उनका हालचाल लिया गया तथा उनको दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा गया। डीएम द्वारा वहां उपस्थित चिकित्सकों को सदर अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए सदैव तत्पर रहने का निदेश दिया गया है।
गुरुवार को जिले के डीएम, सौरभ जोरवाल द्वारा जिले में स्वतंत्रता दिवस 2020 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपस्थित अपर समाहर्ता ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में इस बार मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर बड़ा समारोह नही किया जाएगा। समारोह के स्थान पर केवल झंडारोहण का कार्यक्रम होगा जिसे आम जनता वर्चुअल माध्यम से लाइव देख सकेगी । इस दिन होने वाली सभी प्रकार के कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है।
सुदूर गांव में इस तरह की कार्यक्रम आयोजन होने से आपसी भाईचारा बढ़ता है
रामायण पाठ करने से गांव में भक्तिमय बना दिया
मारपीट में आठ नामजद रफीगंज प्रखंड के हाजीपुर का बीघा में हुई मारपीट में सुशील कुमार बाबू राज चौधरी गोविंद चौधरी घायल हो गए घायलों का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया हाजीपुर निवासी राम गोविंद चौधरी के बयान पर गांव के ही मंजु भुईया सोमनाथ भुईया को नामजद आरोपी बनाते हुए रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है रफीगंज थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है
भारी मात्रा में शराब बरामद रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महाराजगंज मोड़ के पास एक बोलेरो गाड़ी से 360 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ ही एक बोलेरो गाड़ी को जप्त कर लिया है। रफीगंज थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक सिल्वर कलर की बलोरो गाड़ी में दो शराब करोबारी भारी मात्रा में शराब लेकर कासमा रोड से होते हुए जा रहे हैं गोह की तरफ जा रहा है । पुलिस को देख दोनों व्यक्ति भागने लगे परंतु पुलिस के बल से दोनों गिरफ्तार कर लिया गया गाड़ी की छानबीन की गई तो गाड़ी में कुल 360 लीटर शराब पाया गया उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और गाड़ी को जप्त कर लिया गया
