औरंगाबाद । शुक्रवार को डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मियों द्वारा आई सी यू वार्ड का निरीक्षण किया गया। तथा यथाशीघ्र आइसीयू को चालू करने का निर्देशे दिया ।इस दैरान डीएम ने मेल जनरल वार्ड का औचक निरीक्षण किया । वहां पहुंच कर डॉक्टर की उपस्थिति की जांच की गई। उनके द्वारा वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की गई एवं उनका हालचाल लिया गया तथा उनको दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा गया। डीएम द्वारा वहां उपस्थित चिकित्सकों को सदर अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए सदैव तत्पर रहने का निदेश दिया गया है।