चितरंजन कुमार:- खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से जहां एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई वही एक व्यक्ति गम्भीर रूप घायल है।घटना शुक्रवार की सुबह की है मदनपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गाँव के व्यक्ति की पहचान केदार यादव उम्र 60 वर्ष पिता द्वारिक यादव मृतक एव रंजीत यादव पिता भिखर यादव घायल के रूप में हुई है।युक्त दोनो व्यक्ति सुबह खेत मे काम करने गयें थेऔर काम करने क्रम वे करंट की चपेट में आ गयें।ग्रामीणों के मदद से परिजनों ने दोनों को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहाँ डॉक्टरो ने जांच के बाद एक को मृत घोषित करा दिया।जबकि एक का इलाज चल रहा है।मौत की सूचना पाते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में चीत्कार का माहौल उतपन्न रहा।
