भारी मात्रा में शराब बरामद रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महाराजगंज मोड़ के पास एक बोलेरो गाड़ी से 360 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ ही एक बोलेरो गाड़ी को जप्त कर लिया है। रफीगंज थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक सिल्वर कलर की बलोरो गाड़ी में दो शराब करोबारी भारी मात्रा में शराब लेकर कासमा रोड से होते हुए जा रहे हैं गोह की तरफ जा रहा है । पुलिस को देख दोनों व्यक्ति भागने लगे परंतु पुलिस के बल से दोनों गिरफ्तार कर लिया गया गाड़ी की छानबीन की गई तो गाड़ी में कुल 360 लीटर शराब पाया गया उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और गाड़ी को जप्त कर लिया गया
