पूर्व विधायक रणविजय सिंह की पत्नी की कोरोना से हुई मौत। गोह, (औरंगाबाद)। बिहार में कोरोना थमने का नाम नही ले रहा है।लगातार दिन प्रतिदिन कोरोना की मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला गोह प्रखण्ड के बन्देया निवासी व गोह विधान सभा के पूर्व जदयू विधायक रणविजय सिंह की धर्मपत्नी शशि सिंह की 64 वर्ष की अवस्था में पिछले दिवस पटना एम्स में निधन हो गई। उनकी मौत से इलाके में शोक की जहां लहर दौडी है वहीं कोरोना संक्रमण से लोगों में भय व्याप्त हो चला है। बताते चले कि शशि सिंह का विगत दस दिन पूर्व ही रिपोर्ट पोजेटिव आया था। वे लगभग दस दिनों से पटना एम्स में भर्ती थी। जिनका आज देहांत हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी कई नेता व कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया है।
