विनय कुमार सिंह देव देव प्रखंड के बिश्रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में भी बी/153 बटालियन द्वारा 20 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरुआत सोमवार को किया गया जिसका उद्घाटन सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार सहायक कमाण्डेन्ट बी श्रवण कुमार कमाण्डेन्ट सकेत सौरभ ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया. सहायक कमाण्डेन्ट बी श्रवण कुमार ने कहा कि  कमाण्डेन्ट सौरभ चौधरी के दिशा निर्देश में नागरिक सहायता कार्यक्रम के तहत नक्सल इलाके के महिलाओ को  आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ समाज में सुरक्षा के साथ-साथ भयमुक्त वातावरण कायम करने में लगातार सहयोग करती रही है नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों की कौशल दक्षता विकसित करने के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के जरिए स्वरोजगार से जुड़कर अधिक रूप से स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है पूर्व में भी इस इलाके में रहने वाले को सीआरपीएफ कैंप के माध्यम से सिलाई प्रशिक्षण दिया गया और दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर रोजगार की दिशा में अग्रसर की है इस दौरान सीआरपीएफ के जवान और कई ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही