Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के प्रखंड अरियरी के पंचायत सनैया अंतर्गत पनढ़र निवासी सदन मांझी से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारे पंचायत में कभी भी ग्राम सभा का आयोजन नहीं होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहाँ के मुखिया पंचायत के किसी भी समस्या का समाधान नहीं करते हैं।इसलिए हम चाहते हैं कि कोई ऐसा व्यक्ति मुखिया बने जो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें। गाँव में रोड,बिजली,पानी जैसे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करे।
बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के प्रखंड अरियरी पंचायत सनैया से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने धनमा देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बैंक में जब पेंशन की राशि निकासी के लिए जाते हैं,तो बैंक में कार्यरत पुलिस कर्मी उनसे पैसे की माँग करते हैं। अगर वो पैसे देने से इंकार करती हैं तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है
बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड हुसैनाबाद पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने राजकुमारी देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारे पास रहने के लिए घर नहीं हैं। इसके साथ ही
मखदुमपुर में अंबेडकर क्लब द्वारा रविदास जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीत का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
चेनारी मल्हीपुर स्टेट हाईवे पर जलजमाव की समस्या होने से लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है चेनारी प्रखंड मुख्यालय को 500 मीटर गज तक दूरी पर करोड़ों की लागत से है बनी है रोड
नगर क्षेत्र के महादेव नगर मोहल्ले में लोगों को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस योजना के तहत महादेव नगर के वार्ड संख्या 22 में चार बोरिंग कराए गए हैं। लेकिन अभी तक एक भी घर में पानी का कनेक्शन नहीं दिया जा सका है। इस संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी ने जिला प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री से इस संबंध में शिकायत की है। उन्होंने इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि जिला परिषद के नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने लोगों की शिकायत पर बोरिंग स्थल का निरीक्षण किया और जल्द ही सभी घरों को पानी पहुंचाने का आश्वासन लगभग 6 माह पूर्व दिया था। लेकिन आज तक भी यह चालू नहीं हो सका है। नल जल योजना के चालू नहीं होने के कारण इस माह दलित बहुल मोहल्ले में लोगों को एकमात्र चापाकल का ही सहारा रह गया है। इधर गर्मी के शुरुआत से ही लोगों को पानी की भारी किल्लत महसूस होने लगी है।
शेखपुरा सीमावर्ती नालन्दा जिला के चेरों गाँव में हार्डवेयर दुकानदार को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मार दी है । घटना में घायल दुकानदार का इलाज के दौरान सदर अस्पताल शेखपुरा में मौत हो गई है। मृतक राजीव रंजन सिंह सुबह-सुबह अपने हार्डवेयर की दुकान पर बैठे हुए थे ।इसी दौरान अपराधियों ने दिनदहाड़े उनको गोली मार दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय स्थानीय थाना पुलिस ने पहडिया गांव में छापामारी कर एक शराब निर्माण के अड्डे से बीस लीटर देशी शराब और शराब बनाने के कई उपकरणों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह अवर निरीक्षक रंजन कुमार ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
