रविवार को शेखपुरा - सिकंदरा पथ पर सम्राट फार्म हाउस के निकट एक बेकाबू पार्सल पिकप वैन से कुचल कर एक 25 वर्षीय महिला गीता देवी बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला चकंद्रा गांव निवासी सुनील पासवान की पत्नी बताई गई है। घायल महिला को इलाज हेतु शेखपुरा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला अन्तर्गत अरियरी प्रखंड के ससबहना गांव की कुमारी रीता सिन्हा होमगार्ड को निर्विरोध प्रदेश महिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। रीता अरियरी प्रखंड के ससबहना गाव की रहने वाली है। इनका निर्वाचन इस पद पर लगातार दूसरी बार हुआ है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संत गुरु शिरोमणि रविदास जी का 664 वां जयंती मनाई गई। इस मौके पर जुलुस भी निकाला गया। रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बढ़ती महँगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में पुतला दहन किया ।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया।और केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गया में होने वाले 9 वी बिहार सीनियर मेन हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने शेखपुरा जिला की टीम को जीवन ज्योति आंख अस्पताल के निर्देशक समाजसेवी डॉ राकेश रंजन एवं हैंडबॉल के सचिव आचार्य गोपाल जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद सिंह, हैंडबॉल के संयुक्त सचिव यशपाल जी, मीडिया प्रभारी खुशबू कुमारी, समाजसेवी पप्पू कुमार इत्यादि उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखपुरा विधानसभा से नवनिर्वाचित तेजतर्रार ईमानदार विधायक विजय सम्राट जी के नागरिक अभिनंदन समारोह में अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वरुणा पंचायत के वरुणा निवासी सह समाजसेवी सिंघेश्वर प्रसाद यादव व ग्रामीणों के द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन वरुणा गांव में स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के निकट किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शुक्रवार को जनता दल यू की ओर से श्यामा सरोवर पार्क में बैठक आयोजित की गई ।यह बैठक 1 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाने को लेकर बैठक की गई। इस बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्ब विधायक रणधीर कुमार सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री जो 15 साल में जो कार्य किए हैं बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती। हर क्षेत्र में उन्होंने विकास का कार्य किया है। इसी अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी , जदयू नगर अध्यक्ष अनिल कुमार जदयू शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह , धर्मेंद्र कुशवाहा जी अरयरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा , जयप्रकाश , बरबीघा प्रखंड के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह,.घाटकुसुंभा के प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह महतो , ब्रह्मदेव मुखिया, प्रोफेसर राजेंद्र यादव जी शिवली यादव जी साकेत सिंह , मुख्य प्रवक्ता प्रमोद चंद्रवंशी,. जदयू महिला अध्यक्ष एकता कुमारी , और पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं सक्रिय सदस्य मौजूद थे।
न्यायालय ने बिहार थानाध्यक्ष को किया शो कॉज बिहारशरीफ 27 फरवरी (हि सं) : नालंदा जिला अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र द्विवेदी ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने को लेकर बिहार थाना अध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता से शो कॉज किया है. दरअसल न्यायालय के आदेश पर बीते 21 जनवरी को थानाध्यक्ष को अद्यतन केस डायरी सौंपने का आदेश दिया गया था जो आज शनिवार तक नहीं सौंपा गया.जिससे न्यायालय की न्यायिक प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई.इतना ही नहीं बिहार थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता के द्वारा न्यायालय के आदेश का भी उल्लंघन किया गया.इस उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए जिला अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र द्विवेदी ने शो कॉज किया है.मामले में सूचक दीपनगर थाना क्षेत्र के कोरर्ई गांव निवासी है.और इस मामले की अगली सुनवाई आज शनिवार को होनी है. जहाँ अब तक न्यायालय के द्वारा कई बार निर्देश जारी करने के बावजूद न्यायालय को केस डायरी नहीं सौंपी गई.इसी आलोक में यह कारवाई की गयी है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
