बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के प्रखंड अरियरी के पंचायत सनैया अंतर्गत पनढ़र निवासी सदन मांझी से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारे पंचायत में कभी भी ग्राम सभा का आयोजन नहीं होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहाँ के मुखिया पंचायत के किसी भी समस्या का समाधान नहीं करते हैं।इसलिए हम चाहते हैं कि कोई ऐसा व्यक्ति मुखिया बने जो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें। गाँव में रोड,बिजली,पानी जैसे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करे।
